सोनभद्र : कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश हुए हत्यारोपी, आरोपियों से मिलने आया एक हिरासत में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र जिले के उभ्भाकांड के करीब 24 हत्यारोपियों को शनिवार के दिन सीओ ने कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने सभी आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार गुर्मा भेज दिया। कचहरी परिसर में फोर्स ने भ्रमण कर संदिग्धों की तलाशी ली। इस दौरान हत्यारोपियों से मिलने गए एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया।
घोरावल कोतवाली क्षेत्र के उभ्भा गांव में 17 जुलाई को जमीन संबंधी विवाद में दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में दस लोगों की मौत हो गई थी। इसमें प्रधान पक्ष पर दस लोगों की हत्या का आरोप लगा था। इस मामले में पुलिस दर्जनों लोगों के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए मुख्य आरोपी प्रधान यज्ञदत्त समेत 50 से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।
ये भी पढ़ें : राजधानी एक्सप्रेस में महिला के साथ हुई छेड़छाड़, जीआरपी ने गिरफ्तार किया आरोपी
शनिवार को जिला कारागार गुर्मा से दो कैदी वाहन से हत्यारोपी कचहरी पहुंचे। सीओ की अगुवाई में पुलिस ने कचहरी और तहसील परिसर में भ्रमण कर संदिग्ध महिला और पुरुषों की तलाशी लेना शुरू किया। विवेचक क्षेत्राधिकारी डॉ कृष्ण गोपाल सिंह ने बताया कि उभ्भाकांड के 24 हत्यारोपियों को कोर्ट में पेश किया गया था।
कोर्ट ने सभी को 14 दिन के लिए न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। कहा कि हत्यारोपियों से मिलने गए संदिग्ध एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया था। लेकिन पूछताछ करने के बाद उसे छोड़ दिया गया।
ये भी पढ़ें : जौनपुर : थाने के लॉकअप से लूट के तीन आरोपी फरार, तीन पुलिसकर्मी निलंबित