{"_id":"59381c2d4f1c1ba3049c8db5","slug":"sonbhadra-death-of-new-born-child-and-mother-at-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत, अस्पताल में हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सोनभद्र में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत, अस्पताल में हंगामा
ब्यूरो, अमर उजाला, सोनभद्र
Updated Wed, 07 Jun 2017 09:00 PM IST
विज्ञापन
Hospital
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के सिंगरौली जिला अस्पताल में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत के बाद मंगलवार देर शाम जमकर हंगामा हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह पीड़ित परिवार के लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन
जयंत इलाके के सरसवाह राजा निवासी श्याम बिहारी पिता रामकरण साकेत ने बताया कि सोमवार की रात पत्नी सुषमा साकेत (19) को प्रसव पीड़ा हुई तो उसे रात 10 बजे जिला चिकित्सालय के लेबर वार्ड में महिला चिकित्सक डॉक्टर रक्षा पांडेय की देखरेख में भर्ती कराया।
विज्ञापन
सुबह करीब 10 बजे महिला चिकित्सक डॉक्टर रक्षा पांडेय व स्टॉफ नर्सों ने बताया कि बच्चे की मौत हो गई है, उसे दफना दो, बाकी सब ठीक है। श्यामबिहारी ने बताया कि जब बच्चे को 11 बजे दफनाकर लेबर वार्ड पहुंचा तो स्टाफ नर्स और महिला चिकित्सक से पत्नी के बारे में पूछने लगा तो अंदर बुलाकर कहा कि सुषमा की भी मौत हो गई है, चुपचाप उसके शव को लेकर चले जाओ, किसी को बताने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
जब उन पर आरोप लगाया कि आपकी गलती से मौत हुई है, तो एक पुरुष चिकित्सक व महिला चिकित्सक और स्टॉफ नर्स आईं और उस पर कैंची से हमला करने का प्रयास किया। कुछ स्टाफ व महिला गार्ड ने कालर पकड़ लिया और इतने में महिला चिकित्सक पहुंचकर मारपीट करने लगी।
किसी तरह जान बचाकर वार्ड से बाहर आया और जिला चिकित्सालय के कर्मियों की करतूत के बारे में लोगों को बताने लगा। श्याम बिहारी का आरोप है कि मेरी पत्नी सुषमा की मौत महिला चिकित्सक व स्वास्थ्य स्टॉफ की लापरवाही की वजह से हुई है।
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। पीड़ित ने कहा कि जब तक दोषियों पर एफआईआर नहीं होगी, तब तक न्याय की लड़ाई लड़ते रहेंगे। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. आरबी सिंह ने कहा कि अस्पताल में जच्चा-बच्चा की हुई मौत की जांच की जा रही है। जांच में दोषि पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।