फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   son gives three lakh for father murder

पिता की हत्या के लिए बेटे ने दी तीन लाख की सुपारी

Sat, 19 Aug 2017 01:22 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,चंदौली
ब्यूरो,अमर उजाला,चंदौली Updated Sat, 19 Aug 2017 01:22 PM IST
विज्ञापन
son gives three lakh for father murder
आरोपी बेटा सोनू यादव(बीच में) - फोटो : अमर उजाला
चंदौली जिले के दुधाने गांव के समीप 15 अगस्त को हुई अरविंद यादव की हत्या में पुलिस ने उसके पुत्र सोनू यादव एवं उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया है। अरविंद की हत्या उसके पुत्र ने ही तीन लाख की सुपारी देकर भाड़े के हत्यारों के साथ मिलकर की थी।
विज्ञापन


अभी लालू यादव नामक एक अभियुक्त पुलिस की गिरफ्त से दूर है। एसपी संतोष कुमार सिंह ने हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि पिता की हत्या के लिए सोनू ने लालू से तीन लाख रुपये में सौदा तय किया था।
विज्ञापन


एसपी  ने बताया कि अरविंद की हत्या के बाद पुलिस परिवार के लोगों की भूमिका की जांच करने लगी तो ज्ञात हुआ कि उसके पुत्र सोनू यादव ने अपने मित्रों के साथ मिलकर पिता की हत्या की है। शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली की सोनू बाइक से अपने साथियों के साथ बलुआ होते हुए गाजीपुर भागने के फिराक में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने  सोनू व उसके साथी महावीर यादव एवं दीपक यादव को कुरहना गांव के समीप से पकड़ लिया। अलीनगर थाना में लाकर सोनू यादव से पूछताछ की गई तो उसने पिता की हत्या करने की बात कबूल की। उसने बताया कि 15 सालों से वह घर से अलग रह रहा था तथा पिता उसकी उपेक्षा करते थे।

पिता अरविंद यादव की हत्या उसने भाड़े के सुपारी किलर लालू यादव के साथ मिलकर की थी। इसके लिए उसने लालू को तीन लाख रुपये दिए थे। सोनू ने बताया कि लालू से उसकी मुलाकात महावीर ने कराई थी और 15 अगस्त को जब उसके पिता मुगलसराय कोतवाली से निकले तो उसके दोस्त महावीर और दीपक उनकी लोकेशन देने लगे।


इसके बाद जैसे ही वह तारनपुर दुधाने गांव के समीप पहुंचे तभी सुनसान स्थान पाकर पहली गोली लालू यादव ने मारी इसके बाद पिता पर सोनू ने भी गोली चला दी। इसके बाद वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed