फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   some people molest the women at the near about police station

थाने से कुछ ही दूरी पर सरेआम युवती से छेड़खानी, दोस्त को पीटा

Tue, 14 Mar 2017 10:44 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 14 Mar 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
some people molest the women at the near about police station
यूपी पुलिस के ट्विटर पर शिकायत के बाद दर्ज हुई एफआईआर - फोटो : अमर उजाला
लंका थाने से महज कु छ ही दूरी पर होली की रात सरेराह कुछ युवकों ने एक युवती से छेड़खानी की। युवती के दोस्त ने विरोध किया तो उसे पीटा गया। आसपास काफी लोग मौजूद थे लेकिन लड़कों की भीड़ देख किसी ने भी बीच बचाव करने की जहमत नहीं उठाई।
विज्ञापन


पुलिस को सूचना दी गई लेकिन वह देर से पहुंची। जब तक आरोपी मौके से भाग चुके थे। युवती ने यूपी पुलिस और आईजी जोन वाराणसी के ट्विटर हैंडल पर ट्विट किया तब जाकर मंगलवार को लंका पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। 
विज्ञापन


युवती हरियाणा में नौकरी करती है। होली के त्यौहार में वह अपने घर आई है। सोमवार की देर शाम वह अपनी बहन और एक दोस्त के साथ लंका गई थी। एक दूकान पर खरीदारी के दौरान कुछ युवक पहुंच गए और फब्तियां कसने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती पहले तो उन्हें अनसुना किया लेकिन बाद में उसके दोस्त ने कुछ विरोध किया। इतने में युवकों ने युवती के दोस्त की पिटाई शुरू कर दी। विरोध करने पर युवती से छेड़खानी की गई। युवती ने आसपास मौजूद लोगों से मदद की गुहार लगाई लेकिन किसी ने मदद नहीं की।

मंगलवार की शाम इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed