{"_id":"5d8a35f28ebc3e016025f961","slug":"sit-took-photo-copy-of-documents-related-to-land-in-sonbhadra-massacre-case","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र नरसंहार: एसआईटी ने जमीन से जुड़ी जानकारी जुटाई, पत्रावलियों की फोटो कॉपी कब्जे में लीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सोनभद्र नरसंहार: एसआईटी ने जमीन से जुड़ी जानकारी जुटाई, पत्रावलियों की फोटो कॉपी कब्जे में लीं
Tue, 24 Sep 2019 08:57 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 24 Sep 2019 08:57 PM IST
विज्ञापन
सोनभद्र नरसंहार के दौरान का फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
सोनभद्र जिले के उभ्भाकांड की जांच कर रही एसआईटी ने मंगलवार को एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह से आदर्श कृषि सहकारी समिति की भूमि के बारे में जानकारी ली। टीम के सदस्यों ने कुछ पत्रावलियों की फोटो कॉपी कब्जे में ले लीं। फिर राजपुर समेत अन्य गांवों में जाकर जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
17 जुलाई को घोरावल कोतवाली क्षेत्र के उभ्भा गांव में आदर्श कृषि सहकारी समिति की विवादित भूमि को लेकर दो पक्षों के विवाद में 11 लोगों की हत्या कर दी गई थी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने एसआईटी को घटना की जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। सोमवार को एसआईटी फिर जनपद आई।
विज्ञापन
मंगलवार को टीम के सदस्य इंस्पेक्टर विनोद त्रिपाठी, आरपी सिंह और भीम यादव ने एडीएम से मुलाकात कर आदर्श कृषि सहकारी समिति के गठन आदि के बारे में जानकारी ली। यह भी पता किया समिति नियमानुसार बनाई गई थी या नहीं, किसके आदेश पर समिति को जमीन दी गई, जिसने भूमि समिति के नाम दर्ज की, वह ऐसा करने का अधिकार रखता था या नहीं? आदि बिंदुओं पर जानकारी ली।
विज्ञापन
Trending Videos
इसके बाद टीम ने घोरावल तहसील क्षेत्र के राजपुर समेत अन्य गांवों में जाकर जानकारी जुटाई। एसआईटी के आने से घोरावल तहसील के कई कर्मचारी पूछताछ के भय से सहमे हैं।