Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Sexual harassment with teen girl on holi in ghazipur

यूपी: होली पर किशोरी से मनबढ़ ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया तो उठाया ये कदम

Thu, 12 Mar 2020 09:10 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 12 Mar 2020 09:10 PM IST
विज्ञापन
Sexual harassment with teen girl on holi in ghazipur
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के गीजापुर जिले में होली की रात किशोरी के साथ दुष्कर्म होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने जब रिपोर्ट दर्ज नहीं की तो पीड़िता ने एसपी का दरवाजा खटखटाया। एसपी के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उसे संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया।

विज्ञापन


गाजीपुर जिले के गहमर थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी ने आरोप लगाया कि गांव का एक दबंग(मनबढ़) युवक होली की रात उसके घर में उस समय घुस गया, जब वह सोई थी। युवक दबंगई दिखाते हुए जबरदस्ती उसे अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


युवक के पिता ने शादी का आश्वासन देकर उसे घर भेज दिया। बाद में उसे धमकी देते हुए चुप रहने की धमकी दी। जब मामले की शिकायत करने थाना पहुंची तो आरोपी युवक की तरफ से कई लोग आ गए और मामले को रफा-दफा करने का दबाव बनाने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस भी रिपोर्ट दर्ज करने में आना-कानी करने लगी। इस पर परिवार वालों के साथ एसपी आवास पर पहुंची और घटना से उन्हें अवगत कराया। इसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की।

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक विमल मिश्र ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। आरोपी युवक रोहित सिंह को उसके घर के बाहर से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसे संबंधित धाराओं में चालान कर दिया। कोर्ट में सुनवाई के बाद उसे जेल भेज दिया गया। उधर किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed