वाराणसी : उचक्कों ने आखों के सामने ही शातिरना तरीके से स्कॉर्पियो से उड़ाए लाखों, मचा हड़कंप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में उचक्के अपनी हरतों से बाज नहीं आ रहे हैं। आए दिन बदमाश दिनदहाड़े कहीं से भी लूट की घटना को अंजाम दे देते हैं। बुधवार को भी वाराणसी के पाण्डेयपुर चौराहे पर एक स्कार्पियो से सात लाख रुपये से भरा बैग गायब कर दिया। पीड़ित ने नजदीकी कैंट थाने की पुलिस को सूचना दी।
पुलिस के अनुसार, दोपहर लगभग डेढ़ बजे पाण्डेयपुर चौराहे से आजमगढ़ मार्ग पर लालपुर की तरफ से आ रहे स्कार्पियो सवार रामनाथ गुप्ता, दो और लोगों के साथ किसी दुकान पर केक लेने के लिए रुके। उसी दौरान एक युवक ने गाड़ी के पास आकर कई चक्कर लगाए। तभी उसने गाड़ी के आगे मोबिल गिरा दिया और घूम कर उनके पास जा पहुंचा।
ये भी पढ़ें : जहां में आज उजाला मेरे हुसैन से है, शहर-ए-बनारस में निकले खूबसूरत ताजिए, देखें तस्वीरें
बदमाश, स्कार्पियो सवार लोगों के पास आकर बोला कि आपकी गाड़ी के इंजन से मोबिल गिर रहा है। तो सभी लोग गाड़ी से उतरकर बोनट खोलकर मोबिल गिरने का कारण देखने लगे, तभी एक लड़का पीछे से आकर गाड़ी के बीच वाली सीट पर रखा बैग निकाल कर रफू चक्कर हो गया।
गाड़ी चेक करने के बाद बोनट बंद कर तीनों वापस गाड़ी में बैठे, तो लोगों का ध्यान बैग पर गया। इस दौरान देखा कि कार में रखा सूटकेस और बैग गायब है। पीड़ितों ने तुरंत 100 नं डायल कर पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर तत्काल एसएसपी, एसपी सिटी और सीओ कैंट मौके पर पहुंच गए। और पीड़ितों से पूछताछ की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल कर उचक्कों की शिनाख्त में जुट गई है।