{"_id":"f4e1e6e955e2d7d9563cf729d743d523","slug":"senior-reasercher-rape-with-junior-in-bhu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोधछात्रा से उसके सीनियर ने किया दुष्कर्म ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शोधछात्रा से उसके सीनियर ने किया दुष्कर्म
ब्यूरो, वाराणसी अमर उजाला
Updated Sat, 23 Jan 2016 02:25 AM IST
विज्ञापन
बीएचयू की शोध छात्रा को झांसा देकर अपने कमरे में बुलाने के बाद उसके एक सीनियर ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
शुक्रवार को छात्रा की तहरीर पर लंका पुलिस ने आरोपी शोध छात्र विजय कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
आरोप है कि शोधपत्र प्रकाशन और पीएचडी की थीसिस लिखाने में मदद की बात कहकर उसने शोध छात्रा को गुरुवार की शाम लंका के छित्तूपुर स्थित अपने प्राइवेट हॉस्टल में बुलाया था।
जानकारी के मुताबिक शोध छात्रा का यह पहला साल है। वह नगवां क्षेत्र स्थित एक प्राइवेट हॉस्टल में रहती है। विभाग के ही वरिष्ठ शोधछात्र विजय कुमार से उसकी मित्रता हो गई।
विज्ञापन
गुरुवार की शाम विजय ने छात्रा को शोधपत्र प्रकाशित कराने और पीएचडी से संबंधित अन्य कार्यों में मदद करने के नाम पर छित्तूपुर स्थित अपने कमरे पर बुलाया।
विज्ञापन
छात्रा का आरोप है कि कमरे में पहुंचने के बाद विजय ने उसे बंधक बना लिया और दुराचार किया। छात्रा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी छात्र विजय के खिलाफ दुराचार, बंधक बनाने सहित भारतीय दंड संहिता की अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।
साथ ही, उसे उसके हास्टल के समीप से ही गिरफ्तार कर लिया। छात्रा को मेडिकल मुआयना के लिए भेजा गया है।
क्षेत्राधिकारी भेलूपुर राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि छात्रा की तहरीर पर त्वरित कार्रवाई करते हुए लंका पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वह जौनपुर के केराकत का रहने वाला है।