आजमगढ़ : खूबसूरत ना होने पर पति ने फोन पर पत्नी को दिया तीन तलाक, महिला पहुंची थाने
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में तीन तलाक का मामला सामने आया है। एक पति ने अपनी पत्नी को सिर्फ इसलिए तलाक दे दिया कि उसका लगता था कि उसकी पत्नी खूबसूरत नहीं है। वहीं महिला ने दहेज का आरोप लगाया है।
आजमगढ़ जिले के निजामाबाद थाना क्षेत्र में एक पति ने खूबसूरत ना होने पर पत्नी को फोन पर तीन तलाक दे दिया। महिला ने रविवार शाम पति के खिलाफ निजामाबाद थाने में केस दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि दहेज की मांग को लेकर भी उसे प्रताड़ित किया जाता था।
ये भी पढ़ें : बकरीद में लोगों ने नमाज अदा की, एक-दूसरे को गले लग कर दी बधाई
हुसैनाबाद निवासी नसीम अहमद की पुत्री शाइस्ता बानो का निकाह पांच वर्ष पहले निजामाबाद थाना क्षेत्र के वजीरमलपुर में सबरे आलम से हुआ था। पति कोलकाता में काम करता है। उसकी चार वर्ष की एक पुत्री है। महिला का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराली उसे दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे।
पति ताना देता था कि वह खूबसूरत नहीं है। इसलिए वह उसके साथ नहीं रहना चाहता है। बार-बार के तानों से तंग आकर वह मायके में रहने लगी। शनिवार को पति का फोन आया और फिर से खूबसूरत ना होने का ताना देकर तीन तलाक दे दिया। यह बात उसने घर वालों को बताई।
ये भी पढ़ें : चंदौली : रद्दी कागज के गोदाम में लगी आग, 3 करोड़ की संपत्ति जलकर राख
इसके बाद रविवार को उसने निजामाबाद थाने पर पहुंच कर प्राथमिकी दर्ज करा दी। पुलिस का कहना है कि महिला के पास तीन तलाक का कोई साक्ष्य नहीं है। फोन की काल डिटेल निकलवाकर जांच की जाएगी।