फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   saint johns school aurai girl student where did get kerosene fire herself in toilet in bhadohi

भदोही : घर वालों के बयान के बाद आया नया मोड़, आखिर छात्रा को कहां से मिला मिट्टी का तेल

Tue, 10 Sep 2019 07:01 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 10 Sep 2019 07:01 PM IST
विज्ञापन
saint johns school aurai girl student where did get kerosene fire herself in toilet in bhadohi
अस्पताल में घायल छात्रा। - फोटो : अमर उजाला

भदोही जिले के औराई थाना क्षेत्र के सेंट जांस स्कूल के टॉयलेट में आग लगाकर झुलसी कक्षा तीन की छात्रा के मामले में मंगलवार को घर वालों के बयान के बाद नया मोड़ आ गया। छात्रा के पिता ने कहा कि हमारे घर मिट्टी का तेल नहीं मंगाया जाता। इसलिए घर से केरोसिन (मिट्टी का तेल) स्कूल ले जाने का सवाल ही नहीं पैदा होता।

विज्ञापन


अब सवाल उठ रहा है कि आखिर छात्रा को केरोसिन कहां से मिला। छात्रा के बोलने के बाद ही असलियत सामने आ सकेगी। गले पर जलने के कारण वह बोल नहीं पा रही है। उसका वाराणसी के कबीरचौरा अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : पीडीडीयू जंक्शन से गुजरने वाली एक दर्जन से ज्यादा ट्रेनें निरस्त, स्टेशन पर यात्रियों ने काटा बवाल
विज्ञापन
विज्ञापन


भदोही जिले के औराई थाना क्षेत्र के घोसिया निवासी और औराई स्थित सेंट जांस स्कूल की कक्षा तीन की छात्रा सोमवार सुबह स्कूल के अंदर दाखिल होते ही बाथरूम में चली गई और दरवाजा बंद कर खुद पर मिट्टी का तेल उड़ेल कर आग लगा ली थी। उसके छोटे भाई के शोर मचाने पर शिक्षकों ने उसे बाहर निकाला और और सीएचसी औराई ले गए।

वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया। मंगलवार को छात्रा के पिता ने बताया कि वह कुछ बोल नहीं पा रही है। जैसे ही उसके गले का जख्म भरेगा, वह खुद बताएगी कि आग लगी कैसे। पिता ने बताया कि वह मुझसे कुछ डरती है, इसलिए हमें कुछ नहीं बता पा रही है। ठीक होने पर वह मां को सारी बात बताएगी।

पिता ने कहा कि हमारे घर में मिट्टी का तेल नहीं रखा जाता। बिजली गुल होने पर इन्वर्टर से लाइट जलती है। वह मिट्टी का तेल कहां से लाई, कैसे ले गई, यह रहस्य बना है।

बच्चों के बैग की होगी तलाशी :
सेंट जांस स्कूल के टॉयलेट में तीसरी कक्षा की छात्रा के आग लगाने की घटना के बाद स्कूल प्रबंधन अब हर दिन बच्चों का बैग चेक कराएगा। मंगलवार को स्कूल के प्रिंसिपल जे मैथ्यू ने कहा कि अब हर रोज क्लास शुरू होने से पहले बच्चों के बैग की तलाशी ली जाएगी।

प्रिंसिपल ने अमर उजाला को बताया कि इस घटना के बाद शिक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि सुबह क्लास शुरू होने से पहले हर बच्चे के बैग की तलाशी ली जाए। अभिभावकों को भी गाइड लाइन जारी की गई है कि वे बच्चों को स्कूल भेजते समय बैग की तलाशी अवश्य लें। प्रिंसिपल ने कहा कि जरूरत पड़ी तो स्कूल के मुख्य गेट पर मेटल डिटेक्टर भी लगाया जाएगा। इसके लिए संस्था की मीटिंग में यह मुद्दा उठाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed