{"_id":"5b961918867a55012c34ff52","slug":"robbery-with-jewellers-and-kidnap-wife-at-varanasi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में सरेराह वारदात से हड़कंप , सराफा कारोबारी को लूट कर पत्नी को किया अगवा, मगर...","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाराणसी में सरेराह वारदात से हड़कंप , सराफा कारोबारी को लूट कर पत्नी को किया अगवा, मगर...
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Tue, 11 Sep 2018 10:45 AM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंचे एसपी ग्रामीण और क्राइम ब्रांच प्रभारी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र के भठौली में रविवार की रात सरेराह अंजाम दी गई सनसनीखेज वारदात से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। घटनास्थल पर टूटी हुई चूड़ियां और साड़ी सहित अन्य कपड़े मिलने पर सनसनी मच गई। घटनास्थल को देख कर ही लोगो वारदात के बारे में सोच कर कांप उठे। आगे की स्लाइड्स में देखें...
varanasi
- फोटो : amar ujala
भठौली पेट्रोल पंप के समीप रविवार की रात 2:10 बजे पिकअप सवार पांच बदमाशों ने तमंचे के बल पर सराफा कारोबारी संजय सेठ से लूटपाट की और उनकी पत्नी रीना को अगवा कर लिया। बाद में बदमाशों ने रीना को दानगंज पुलिस चौकी के समीप उतार दिया। रीना सोमवार सुबह घर पहुंच गईं। संजय के अनुसार बदमाश सात हजार रुपये, तीन मोबाइल और उनकी पत्नी के लगभग 30 हजार रुपये मूल्य के जेवरात लूट ले गए हैं। क्राइम ब्रांच छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
varanasi
- फोटो : amar ujala
कपसेठी थाना अंतर्गत सिसवा के मूल निवासी संजय की आभूषण की दुकान गाजीपुर जिले के सादात क्षेत्र के मंगारी चट्टी में है। संजय ने बताया, रविवार रात उनकी पत्नी, बच्चे और रिश्तेदार सुजीत मंगारी चट्टी से सैदपुर स्थित ससुराल गए। संजय खुद बाइक पर थे। रात 12 बजे सभी लोग सिसवा के लिए निकले। इस दौरान रीना उनके साथ बाइक पर आ गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : amar ujala
भठौली पेट्रोल पंप के समीप पिकअप सवार पांच बदमाशों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया और लूटपाट करने के बाद रीना को जबरन साथ बैठा कर चले गए। संजय ने पुलिस को सूचना के साथ ही रीना की खोजबीन शुरू कर दी। करीब ग्यारह बजे पता लगा कि रीना दानगंज के ग्रामीणों की मदद से घर पहुंच गई है। सूचना पर चोलापुर थाने पहुंचे एसएसपी आनंद कुलकर्णी और क्राइम ब्रांच प्रभारी विक्रम सिंह ने संजय से वारदात की जानकारी ली।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंचे क्राइम ब्रांच प्रभारी
- फोटो : amar ujala
घटनास्थल का मुआयना भी किया। लूटपाट के नए तरीके ने पुलिस भी हैरत में है। संजय के अनुसार दो बदमाश 20-25 साल और एक 30 साल का था, जबकि दो पिकअप के भीतर बैठे थे। बदमाश मजदूर प्रतीत हो रहे थे। संजय के बयान के आधार पर क्राइम ब्रांच को आशंका है कि हाईवे चौड़ीकरण के कार्य में लगे मजदूरों का वारदात में हाथ हो सकता है।