फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   robbery of three costly god statue and murder of priest at ghazipur

गाजीपुर में महंत की हत्या कर लूट ली अष्टधातु की तीन मूर्तियां

Mon, 24 Apr 2017 09:36 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो,अमर उजाला,गाजीपुर Updated Mon, 24 Apr 2017 09:36 PM IST
विज्ञापन
robbery of three costly god statue and murder of priest at ghazipur
रात में ग्रामीणों ने पुलिस को नहीं उठाने दिया महंत का शव - फोटो : अमर उजाला
गाजीपुर जिले के इंदौर गांव स्थित रामजानकी कुटी(मंदिर) के महंत की हत्या कर बदमाश रविवार की रात मंदिर में स्थापित भगवान राम, जानकी और लक्ष्मण की अष्टधातु की मूर्तियां लूट ले गए। रात में ही घटना की जानकारी होते ही वहां भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


छानबीन के बाद पुलिस ने महंत के शव को कब्जे में लेना चाहा तो ग्रामीण विरोध में उतर आए। वे डीएम और एसपी को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे थे। सोमवार की सुबह डीएम और एसपी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


उनके आश्वासन पर ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ और पुलिस महंत के शव को कब्जे में ले पाई। महंत के पिता की तहरीर पर पुलिस ने हत्या और लूट का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इंदौर गांव की रामजानकी कुटी क्षेत्र के लोगों की श्रद्धा का बड़ा केंद्र है। इस कुटी में भगवान राम, जानकी और लक्ष्मण की अष्टधातु की मूर्तियां स्थापित थीं। कुटी के महंत गौतम दास (32) रविवार की देर शाम अपने सहयोगी रमेश दास के साथ पूजा करने के बाद मंदिर के गर्भगृह में ताला बंद कर बाहर चबूतरे पर सोने चले गए।

रमेश दास अन्य लोगों के साथ मंदिर परिसर में स्थित दूसरे कमरे में सो गए। रात करीब 11 बजे आंधी आने के बाद रमेश दास की नींद खुली तो उन्होंने देखा कि मंदिर के सभी दरवाजे खुले हैं।

इससे सहमे रमेश दास मंदिर के अंदर पहुंचे तो गर्भगृह में स्थापित भगवान राम, जानकी और लक्ष्मण की तीनों मूर्तियां गायब थी। गर्भगृह के बाहर चबूतरे पर सो रहे महंत का भी पता नहीं था। वहां सारा सामान अस्त-व्यस्त था।

महंत की तलाश करते हुए वह मंदिर के हवन कुंड के पास गए तो वहां गौतम दास मृत पड़े थे। यह देख रमेश दास चीख पड़े। उनकी आवाज सुनकर आसपास के लोग कुटी पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। 

पहले भी हो चुके हैं ऐसे वारदात

robbery of three costly god statue and murder of priest at ghazipur
मृतक महंथ के शव पास जुटी लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि ये मूर्तियां पहले भी दो बार चोरी हो चुकी थीं। पुलिस ने इन्हें मरदह थाना क्षेत्र के कंसहरी गांव और बोगना गांव के पास स्थित नहर से बरामद किया था लेकिन चोर नहीं पकड़े जा सके थे। मंदिर की सुरक्षा में कुछ दिनों तक सिपाहियों की ड्यूटी भी लगती थी पर बाद हटा ली गई थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed