फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   robbed looted with jewellery businessman man killed gun shot to save his life in sarnath varanasi

वाराणसी: 24 घंटे के भीतर एक और सराफा कारोबारी को लूटा, बचाने आए युवक की गोली मारकर हत्या

Sat, 26 Oct 2019 08:51 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 26 Oct 2019 08:51 AM IST
विज्ञापन
robbed looted with jewellery businessman man killed gun shot to save his life in sarnath varanasi
लूट के दौरान मौजूद लोग और पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी में कानून व्यवस्था बेपटरी हो गई है। मिर्जामुराद क्षेत्र में सराफा कारोबारी को गोली मारकर लूटपाट की घटना को 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि शुक्रवार की शाम बदमाशों ने सारनाथ थाना क्षेत्र के भैसौड़ी गांव के समीप एक और सराफा कारोबारी को चाकू से घायलकर लाखों के जेवर और नगदी लूट ली।

विज्ञापन


लूटपाट देख मौके से गुजर रहे कमलेश यादव(22) ने बदमाशों को ललकारा तो उन्होंने उसे गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना से गुस्साए लोग सथवां तिराहा के पास जाम लगाकर पुलिस और प्रशासन विरोधी नारेबाजी करने लगे। पुलिस ने सभी को समझा-बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन


सथवा निवासी रविंद्र सेठ की सराफा की दुकान दामोदरपुर छांही नहर पर है। शाम को वह दुकान से घर जा रहा था। भैसौड़ी गांव के समीप बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने सराफा व्यवसायी को घेर लिया। उन्होंने चाकू से सराफा व्यवसायी रवींद्र सेठ के गर्दन पर वार कर दिया। इसके बाद सराफा व्यवसायी बदमाशों से उलझ गया और शोर मचाने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

आवाज सुनकर भैसोड़ी निवासी सेना भर्ती की तैयारी कर रहा कमलेश यादव बदमाशों से भिड़ गया और एक को पटक दिया। मौका पाकर एक बदमाश ने कमलेश के सीने में गोली मार दी। मवैया स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान कमलेश की मौत हो गई। इसके बाद तीनों बदमाश सथवा गांव की तरफ भाग गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने चाकू बरामद किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed