फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   roadways hit biker and one person died

शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार की रोडवेज से कुचलकर मौत

Tue, 30 May 2017 07:01 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,सोनभद्र
ब्यूरो,अमर उजाला,सोनभद्र Updated Tue, 30 May 2017 07:01 PM IST
विज्ञापन
roadways hit biker and one person died
वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर हुई घटना, परिवार में कोहराम

विज्ञापन
सोनभद्र जिले में वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर सोमवार की आधीरात रोडवेज बस से कुचलकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक बीना क्षेत्र में एक शादी समारोह में शिरकत करने के बाद घर लौट रहा था। कमाऊ पूत होने के कारण परिवार में कोहराम मचा रहा।  

शक्तिनगर थाना क्षेत्र के खड़ियाबाजार निवासी सुखसागर यादव (40) सोमवार की रात बीना इलाके में शादी समारोह में शिरकत करने गया हुआ था। रात 12ः30 बजे के करीब वह शादी समारोह से लौट रहा था । वह जैसे ही वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर आया उसी वक्त  शक्तिनगर की तरफ से आ रही रोडवेज बस की चपेट में आ गया।
विज्ञापन


बाइक सहित चक्के के नीचे आने के कारण उसकी मौत हो गई। खबर मिलते ही मौके पर खड़िया बाजार  के काफी लोग जमा हो गए। सूचना के बाद परिवार के लोग भी पहुंच गए और परिवार के कमाऊ पूत की हालत देख बिलख पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देने के साथ ही लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्धी भेज दिया।

पुलिस के मुताबिक मामले में मृतक के पिता धर्मजीत यादव की तहरीर पर रोडवेज बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर  लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed