{"_id":"5fa185b38ebc3e9be55bbe40","slug":"returning-from-vindhyachal-drunken-father-was-beaten-up-as-child-thief","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: विंध्याचल से लौट रहे शराब के नशे में धुत पिता को बच्चा चोर समझ कर पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
वाराणसी: विंध्याचल से लौट रहे शराब के नशे में धुत पिता को बच्चा चोर समझ कर पीटा
Tue, 03 Nov 2020 10:00 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Tue, 03 Nov 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के रूपापुर गांव में अपने बेटे को लेकर जा रहे शराब के नशे में धुत पिता को बच्चा चोर समझकर ग्रामीणों ने जमकर पीटा। इसके बाद मिर्जामुराद थाने की पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने परिजनों के साथ बच्चे और उसके पिता को घर भेज दिया।
विज्ञापन
आजमगढ़ जिले के अहिरौला का रहने वाला युवक अपनी पत्नी और तीन वर्षीय बेटे के साथ विंध्याचल दर्शन करने गया था। वापसी में मिर्जापुर में उसने शराब पी ली थी। उसकी पत्नी ने शराब पीने का विरोध किया तो वह उससे कहासुनी कर नशे में धुत होकर अपने बेटे को लेकर मिर्जापुर से ऑटो में बैठकर भाग निकला।
विज्ञापन
पत्नी ने परेशान होकर इसकी शिकायत विंध्याचल थाना की पुलिस से की। सूचना पाकर पुलिस हरकत में आ गई। युवक अपने बेटे को लेकर रात करीब आठ बजे मिर्जामुराद थाना के रूपापुर में लड़खड़ाते हुए जा रहा था। इसी बीच ग्रामीणों ने उसे बच्चा चोर समझ कर पकड़कर पिटाई कर दी और सूचना पुलिस को दी। उधर, युवक की पत्नी अपने बच्चे को खोजते हुए मिर्जामुराद थाने पहुंची।
विज्ञापन
मिर्जामुराद थाना प्रभारी सुनील दत्त दूबे ने बताया कि युवक नशे में धुत होकर अपनी पत्नी से झगड़ा कर बच्चे को लेकर विंध्याचल धाम से रूपापुर चला आया था। ग्रामीण उसको बच्चा चोर समझ कर पीट दिए। पुलिस की सूचना पर पहुंची पत्नी और परिजन बच्चे और उसके पिता को लेकर घर चले गए।