{"_id":"5a65fa644f1c1b8a268b5c4a","slug":"rape-with-six-year-old-girl-in-mirzapur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"छह साल की मासूम से कक्षा नौ के छात्र ने किया दुष्कर्म, बोला किसी को बताया तो जान से मार दूंगा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छह साल की मासूम से कक्षा नौ के छात्र ने किया दुष्कर्म, बोला किसी को बताया तो जान से मार दूंगा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
Updated Tue, 23 Jan 2018 12:51 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर के बाहर खेल रही एक छह साल की मासूम के साथ एक किशोर ने दुष्कर्म किया। आरोपी किशोर ने किसी को घटना के बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी। बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना यूपी के मिर्जापुर जिले के एक गांव की है।
जिले के अहरौरा नगर क्षेत्र के एक मुहल्ले में रविवार की दोपहर दरवाजे पर खेल रही छह वर्षीया बच्ची को बहला कर घर ले गए किशोर ने उसके साथ दुराचार किया।
खून से लथपथ पीड़िता घर पहुंची और मां को घटना की जानकारी दी। मां उसे गोद में लेकर एक निजी अस्पताल में गई जहां उसकी हालत गंभीर देख डाक्टर ने उसे जिला महिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
मां की तहरीर पर पुलिस ने सोमवार की सुबह आरोपी किशोर के खिलाफ दुराचार का केस दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। पीड़िता कक्षा दो की छात्रा है। वह रविवार की दोपहर दो बजे अपने विकलांग ताऊ के साथ घर के बाहर स्थित पान की गुमटी के पास खेल रही थी।
तभी कक्षा नौ का छात्र पड़ोसी किशोर ने बच्ची को कुछ दूर स्थित मोबाइल की दुकान पर बुलाया। किशोर बच्ची को बहला फुसला कर उसे अपने घर ले गया। उस समय उसके घर परिवार के सदस्य मौजूद नहीं थी। आरोप है कि किशोर ने घर ले जाकर कपड़ा से मुंह दबाने के बाद उसके साथ दुराचार किया।

इससे मासूम बेहोश हो गई। कुछ देर बाद होश में आने के बाद खून से लथपथ अवस्था में बच्ची रोते हुए घर पहुंची और अपनी मां को घटना की जानकारी दी। उसने मां को बताया कि आरोपी किशोर ने किसी को घटना के बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
पीड़िता के पिता चंदौली में लगन का काम करने के लिए गए है। उन्हें जानकारी देने के बाद मां मासूम को निकट स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने पीड़िता को सोमवार की सुबह जिला महिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
परिवार के लोगों ने रात में ही थाने में जाकर आरोपी किशोर के खिलाफ तहरीर दी। थानाध्यक्ष वैभव सिंह ने बताया कि सोमवार की सुबह दुराचार का मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी किशोर को पकड़ लिया गया है।
पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी का कहना है कि अहरौरा में एक बालिका के साथ किशोर द्वारा दुराचार करने का मामला प्रकाश में आया है। मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।