फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Rape with six year old girl in mirzapur

छह साल की मासूम से कक्षा नौ के छात्र ने किया दुष्कर्म, बोला किसी को बताया तो जान से मार दूंगा

Tue, 23 Jan 2018 12:51 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Tue, 23 Jan 2018 12:51 PM IST
विज्ञापन
Rape with six year old girl in mirzapur
demo pic
घर के बाहर खेल रही एक छह साल की मासूम के साथ एक किशोर ने दुष्कर्म किया। आरोपी किशोर ने किसी को घटना के बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी। बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना यूपी के मिर्जापुर ‌ जिले के एक गांव की है। 
विज्ञापन


जिले के ‌अहरौरा नगर क्षेत्र के एक मुहल्ले में रविवार की दोपहर दरवाजे पर खेल रही छह वर्षीया बच्ची को बहला कर घर ले गए किशोर ने उसके साथ दुराचार किया।
विज्ञापन


खून से लथपथ पीड़िता घर पहुंची और मां को घटना की जानकारी दी। मां उसे गोद में लेकर एक निजी अस्पताल में गई जहां उसकी हालत गंभीर देख डाक्टर ने उसे जिला महिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां की तहरीर पर पुलिस ने सोमवार की सुबह आरोपी किशोर के खिलाफ दुराचार का केस दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। पीड़िता कक्षा दो की छात्रा है। वह रविवार की दोपहर दो बजे अपने विकलांग ताऊ के साथ घर के बाहर स्थित पान की गुमटी के पास खेल रही थी।

तभी कक्षा नौ का छात्र पड़ोसी किशोर ने बच्ची को कुछ दूर स्थित मोबाइल की दुकान पर बुलाया। किशोर बच्ची को बहला फुसला कर उसे अपने घर ले गया। उस समय उसके घर परिवार के सदस्य मौजूद नहीं थी। आरोप है कि किशोर ने घर ले जाकर कपड़ा से मुंह दबाने के बाद उसके साथ दुराचार किया। 

Rape with six year old girl in mirzapur
demo pic
इससे मासूम बेहोश हो गई। कुछ देर बाद होश में आने के बाद खून से लथपथ अवस्था में बच्ची रोते हुए घर पहुंची और अपनी मां को घटना की जानकारी दी। उसने मां को बताया कि आरोपी किशोर ने किसी को घटना के बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

पीड़िता के पिता चंदौली में लगन का काम करने के लिए गए है। उन्हें जानकारी देने के बाद मां मासूम को निकट स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने पीड़िता को सोमवार की सुबह जिला महिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

परिवार के लोगों ने रात में ही थाने में जाकर आरोपी किशोर के खिलाफ तहरीर दी। थानाध्यक्ष वैभव सिंह ने बताया कि सोमवार की सुबह दुराचार का मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी किशोर को पकड़  लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी का कहना है कि अहरौरा में एक बालिका के साथ किशोर द्वारा दुराचार करने का मामला प्रकाश में आया है। मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed