{"_id":"59e36a304f1c1bd9798b6a64","slug":"rape-with-maid-in-chandauli-for-one-and-half-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदौली में मां-बाप को जान से मारने की धमकी देकर युवती के साथ डेढ़ माह तक किया दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चंदौली में मां-बाप को जान से मारने की धमकी देकर युवती के साथ डेढ़ माह तक किया दुष्कर्म
ब्यूरो, अमर उजाला, चंदौली
Updated Mon, 16 Oct 2017 12:05 PM IST
विज्ञापन
रेप
- फोटो : सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के चंदौली में दूष्कर्म का एक मामला सामने आया है। यहां पर एक युवक ने एक युवती को उसके मां-बाप को जान से मारने की धमकी देकर युवती से डेढ़ माह तक दुष्कर्म किया।
चंदौली जिले के सैयदराजा थाना क्षेत्र के एक गांव में गरीब परिवार की बीस वर्षीय युवती घर पर ही रह कर अपनी मां के घर के काम में हाथ बंटाती है। पिता मेहनत मजदूरी करता है।
पुलिस को मिली तहरीर के अनुसार डेढ माह पहले गांव के ही युवक ने युवती को पकड़ कर दुष्कर्म किया। चेतावनी दी कि यदि इसकी बात किसी से कही तो उसको और माता पिता को जान से मार देगा।
विज्ञापन
इससे युवती डर गई और किसी को कुछ नहीं बताया। इस बात का फायदा उठाकर युवक ने कई बार डरा धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद युवती का धैर्य जवाब दे गया और उसने पूरी बात अपनी मां को बताई।
यह सुनकर मां के पैरों के नीचे की जमीन खिसक गई। उसने अपने पति को पूरी बात बताई तो पिता ने थाने पहुंच कर तहरीर दी। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर युवती को मेडिकल मुआयना के लिए भेजा है।
इस संबंध में क्षेत्राधिकारी प्रदीप चंदेल ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है और आरोपित को गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है।