फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ranchi police remand for Coy

विनीत की रिमांड के लिए रांची गई रोहनिया पुलिस

Mon, 01 Aug 2016 01:40 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 01 Aug 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
पूर्व एमएलसी और बसपा नेता विनीत सिंह के कोर्ट में समर्पण की जानकारी मिलते ही रोहनिया पुलिस की एक टीम रविवार को रांची रवाना हो गई। विनीत के खिलाफ रोहनिया थाने में दर्ज पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को विनीत की तलाश थी। रोहनिया पुलिस की तैयारी न्यायालय से अनुमति लेकर विनीत को पूछताछ के लिए रिमांड पर वाराणसी लाने की है। वहीं, विनीत को रिमांड पर लेकर रांची पुलिस भी उससे पूछताछ की तैयारी में है।
विज्ञापन


अपहरण के एक पुराने मामले में विनीत सिंह ने शनिवार को रांची सिविल कोर्ट में समर्पण किया था। जिसके बाद विनीत को बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में निरुद्ध किया गया है। शनिवार की देर रात इसकी जानकारी मिलते ही रोहनिया पुलिस की एक टीम रांची रवाना कर दी गई। बता दें कि विनीत के खिलाफ बीते एक जून को वाराणसी के ही प्रापर्टी डीलर शशिकांत राजभर ने पांच करोड़ की रंगदारी मांगने के आरोप में रोहनिया थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन


इसके बाद से ही पुलिस को विनीत की तलाश थी। इसी दौरान विनीत के चोलापुर के गोला स्थित घर पर कुर्की की नोटिस भी पुलिस ने चस्पा की थी। इस बारे में रोहनिया थानाध्यक्ष शिवानंद मिश्रा ने बताया कि विनीत सिंह के आत्मसमर्पण की जानकारी मिली है। एक टीम रांची रवाना कर दी गई है, एक और टीम अभी भेजी जाएगी। विनीत को रिमांड पर लेकर पुलिस रंगदारी के मामले में पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed