फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Rail worker injured after falling to avoid bee attack

मधुमक्खी के हमले से बचने में गिर कर घायल रेलकर्मी की मौत 

Sat, 12 Dec 2020 11:29 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sat, 12 Dec 2020 11:29 PM IST
विज्ञापन
Rail worker injured after falling to avoid bee attack
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी के  सिगरा क्षेत्र स्थित मालगोदाम रोड पर शनिवार को मधुमक्खियों ने एक रेलकर्मी पर हमला कर दिया। खुद को बचाने के चक्कर में गिरकर घायल हुए रेलकर्मी की मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने रेलकर्मी के परिजनों को घटना की जानकारी देकर शव को मोर्चरी में रखवाया।

विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे के विद्युत विभाग में टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत गाजीपुर के नंदगंज निवासी काशीनाथ राय (50) दोपहर बाद मालगोदाम मार्ग से गुजर रहे थे। इसी बीच अचानक वह जमीन पर गिरकर तड़पने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मधुमक्खियों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


मधुमक्खियों से खुद को बचाने के चक्कर में वह गिर कर चोटिल हो गए। उन्हें उपचार के लिए लहरतारा स्थित पूर्वोत्तर रेलवे के मंडल अस्पताल में ले जया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं सिगरा थाने की पुलिस ने मधुमक्खी काटने की बात से इंकार करते हुए कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed