{"_id":"5fd504e82a0444593d3d5aae","slug":"rail-worker-injured-after-falling-to-avoid-bee-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"मधुमक्खी के हमले से बचने में गिर कर घायल रेलकर्मी की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मधुमक्खी के हमले से बचने में गिर कर घायल रेलकर्मी की मौत
Sat, 12 Dec 2020 11:29 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sat, 12 Dec 2020 11:29 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के सिगरा क्षेत्र स्थित मालगोदाम रोड पर शनिवार को मधुमक्खियों ने एक रेलकर्मी पर हमला कर दिया। खुद को बचाने के चक्कर में गिरकर घायल हुए रेलकर्मी की मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने रेलकर्मी के परिजनों को घटना की जानकारी देकर शव को मोर्चरी में रखवाया।
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे के विद्युत विभाग में टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत गाजीपुर के नंदगंज निवासी काशीनाथ राय (50) दोपहर बाद मालगोदाम मार्ग से गुजर रहे थे। इसी बीच अचानक वह जमीन पर गिरकर तड़पने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मधुमक्खियों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
मधुमक्खियों से खुद को बचाने के चक्कर में वह गिर कर चोटिल हो गए। उन्हें उपचार के लिए लहरतारा स्थित पूर्वोत्तर रेलवे के मंडल अस्पताल में ले जया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं सिगरा थाने की पुलिस ने मधुमक्खी काटने की बात से इंकार करते हुए कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट होगी।
विज्ञापन