फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   raging with foreign student in bhu, FIR against four unknown students

बीएचयू में अब फिजी के छात्र के साथ रैगिंग, चार अज्ञात छात्रों के खिलाफ एफआईआर

Mon, 16 Oct 2017 10:58 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Mon, 16 Oct 2017 10:58 AM IST
विज्ञापन
raging with foreign student in bhu, FIR against four unknown students
फ‌िजी का छात्र - फोटो : अमर उजाला
बीएचयू में छात्रा के साथ हुई छेड़खानी का मामला निपट भी नहीं पाया था कि ‌फिजी के बीए प्रथम वर्ष कला संकाय के एक छात्र के साथ रैगिंग की घटना हो गई।
विज्ञापन


फिजी निवासी छात्र मुनीश क्रिसनील सामी ने एलबीएस हॉस्टल के कुछ छात्रों पर रैगिंग और मारपीट का आरोप लगाते हुए कला संकायाध्यक्ष, छात्र कल्याण अधिष्ठाता और चीफ प्रॉक्टर से की है।
विज्ञापन


शिकायत पर लंका पुलिस ने चार अज्ञात छात्रों के विरुद्ध मारपीट, हमला, धमकाने और अपमानित करने का मामला दर्ज कर लिया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने मामले को एंटी रैगिंग सेल को भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच केंद्रीय गृह मंत्रालय और मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने भी घटना का संज्ञान लिया है। विदेशी छात्र मुनीश ने बताया कि 13 अक्तूबर को जब वह कला संकाय से क्लास कर लौट रहा था तभी एक छात्र ने उसे रोका।

जब उससे रास्ता रोकने की वजह पूछी तो कहा कि जूनियर हो, फिर भी सीनियर का आदर करना नहीं जानते। मुनीश का कहना है कि उन छात्रों ने खुद को सर बोलने को भी कहा। इस पर जब उसने कहा कि हम सब छात्र एक बराबर हैं तो तीन और लोग आए और उसे थप्पड़ मारने लगे। 

छात्र के साथ दोबारा मारपीट की

raging with foreign student in bhu, FIR against four unknown students
फाइल
इसके बाद 14 अक्तूबर की दोपहर में मुनीश जब अपने एक दोस्त के साथ मैत्री जलपान गृह में बैठा था, तब वहां भी वही छात्र उससे मिल गए जो एक दिन पहले कला संकाय में मिले थे।

इस पर उसने अपने दोस्त को बताया कि इन्हीं छात्रों ने उसे थप्पड़ मारे थे। इसी दौरान विवाद बढ़ गया और आरोपी सीनियर छात्रों ने फिर उसके साथ मारपीट कर दी।

इसकी सूचना तत्काल चीफ प्रॉक्टर को दी गई। छात्र ने बताया कि अभी तक वह छित्तूपुर में एक कमरा लेकर रह रहा था। अब चीफ प्रॉक्टर ने अंतरराष्ट्रीय हॉस्टल में कमरा दिलवा दिया है। छात्र ने कहा कि रैगिंग और मारपीट करने वाले कौन लोग थे, मैं जानता तो नहीं हूं लेकिन सामने आने पर पहचान लूंगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed