फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   priyanka gandhi react in murder firing in sadar tehsil varanasi attack on bjp up government

वाराणसी में ठेकेदार की दिनदहाड़े हत्या पर प्रियंका गांधी का ट्वीट, भाजपा सरकार पर बोला हमला

Mon, 30 Sep 2019 06:38 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 30 Sep 2019 06:38 PM IST
विज्ञापन
priyanka gandhi react in murder firing in sadar tehsil varanasi attack on bjp up government
प्रियंका गांधी (फाइल फोटो)। - फोटो : PTI

वाराणसी सुबह एक सदर तहसील में एक ठेकेदार की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या करने के मामले में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने योगी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने यूपी में भाजपा सरकार को फेल बताया है।

विज्ञापन


प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा कि आज बनारस में अपराधियों ने खुलेआम 6 गोलियां दागकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी। भाजपा सरकार ने प्रशासन के पूरे तंत्र को इस काम पर लगा रखा है कि कहां किसकी आवाज दबानी है। अपराधियों के लिए एसी कमरे हैं, खुला छूट है कि मनमर्जी अपराध करें। भाजपा सरकार फेल है।
विज्ञापन

 

 



सोमवार सुबह सदर तहसील में फार्च्यूनर की ड्राइविंग सीट पर बैठे ठेकेदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सारानाथ के लोहिया नगर के रहने वाले ठेकेदार नितेश सिंह उर्फ बबलू किसी काम से सदर तहसील गए थे। जहां वह अपनी फार्च्यूनर कार की ड्राइविंग सीट पर बैठे थे। तभी अचानक से बाइक सवार बदमाशों ने उनपर अंधाधुंध फायरिंग कर दी।

ये भी पढ़ें : वाराणसी की सदर तहसील में ठेकेदार की दिनदहाड़े हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने बरसाईं गोलिया

priyanka gandhi react in murder firing in sadar tehsil varanasi attack on bjp up government

इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि ठेकेदार के पास भी लाइसेंसी पिस्टल बरामद हुई है। वहीं ठेकेदार को सात गोलियां मारी गई हैं। घटना के तुरंत बाद कमिश्नर दीपक अग्रवाल और आईजी रेंज विजय सिंह मीणा भी मौके पर पहुंच गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed