वाराणसी : पिटाई का आरोप लगाकर कैदियों का हंगामा, खाना खाने से किया मना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी जिला जेल के बंदियों ने पिटाई किए जाने का आरोप लगाकर बुधवार को हंगामा किया। इसके साथ ही सभी खाना खाने से मना करते हुए भूख हड़ताल करने की बात करने लगे।
सूचना पाकर जेलर ने सभी को समझा-बुझाकर शांत कराया। बंदियों ने इस बात पर भी नाराजगी जताई कि मुलाकात करने आने वाले परिजनों पर सीमित मात्रा में खाद्य पदार्थ सहित अन्य सामग्रियां लाने का दबाव क्यों बनाया जा रहा है।
ये भी पढ़ें : आजमगढ़ : मुठभेड़ में पकड़ा गया इनामी बदमाश, खूब लूटी थीं शराब की दुकानें
जिला जेल के बंदियों का आरोप था कि मंगलवार की शाम निरीक्षण करने आए डीएम से वह कुछ शिकायत करना चाह रहे थे, लेकिन उन्हें रोक दिया गया। इसके बाद रात में उनकी पिटाई की गई।
इससे नाराज होकर बुधवार को सभी ने हंगामा शुरू कर दिया। उधर, इस संबंध में जेलर पवन कुमार त्रिवेदी ने बताया कि बंदियों की पिटाई या उनके हंगामा जैसे कोई बात नहीं थी। कुछ लोगों ने गलत सूचना प्रसारित कर दी है।
ये भी पढ़ें : यूपी : भगवान राम और सीएम पर अभद्र टिप्पणी करने पर भड़के लोग, एसपी ने शांत किया