फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   pregnant woman died sarnath railway station due to not reached ambulance even after call in varanasi

वाराणसी : एंबुलेंस का इंतजार करते-करते रेलवे स्टेशन पर गर्भवती महिला ने तोड़ा दम

Sat, 31 Aug 2019 03:25 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 31 Aug 2019 03:25 PM IST
विज्ञापन
pregnant woman died sarnath railway station due to not reached ambulance even after call in varanasi
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

गाजीपुर से गर्भवती महिला के इलाज के लिए शनिवार को परिजन वाराणसी के सारनाथ रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां उसकी अचानक से ज्यादा तबियत खराब होने पर 108 नंबर को फोन किया। काफी इंतजार के बाद भी एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। इस दौरान गर्भवती महिला की प्लेटफार्म पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गाजीपुर जिले के खानपुर निवासी जोखन की पत्नी रेनू देवी(32) गर्भवती होने से बीमार हो गई थी, जिसको रेनू के भाई आजाद और भाभी मीरा उन्हें सुबह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवकली ले गए। जहां से जिला अस्पताल गाजीपुर रेफर करने को कहा गया लेकिन वहां पर भर्ती नहीं किया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : सिपाही को धक्का देकर हथकड़ी पहने दो आरोपी थाने से भागे, पुलिस में मचा हड़कंप
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद गाजीपुर से पैसेंजर ट्रेन से सुबह साढ़े 8 बजे सारनाथ रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां स्थिति और खराब होने पर भाई आजाद ने 108 नंबर पर फोन कर एंबुलेंस बुलाने के लिए कॉल किया। फोन करने के बाद भी एंबुलेंस नहीं पहुंची और गर्भवती महिला ने प्लेटफार्म पर ही दम तोड़ दिया।

स्टेशन अधीक्षक एसपी सिंह ने बताया कि स्थानीय थाने और जीआरपी को सूचित किया गया है। थाना प्रभारी विजय बहादुर सिंह ने शव का पंचनामा कर परिवार वालों को शव सौंप दिया और 4 हजार रुपया नगद सहयोग राशि दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed