{"_id":"5f9d6a30cec2d66cbe2a67f1","slug":"praying-to-the-child-who-came-as-a-eunuch-took-away-the-gold-chain","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी : किन्नर बताकर आए बच्चे को दुआ देने, पलक झपकते ही ले उड़े सोने की चेन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
वाराणसी : किन्नर बताकर आए बच्चे को दुआ देने, पलक झपकते ही ले उड़े सोने की चेन
Sat, 31 Oct 2020 07:14 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sat, 31 Oct 2020 07:14 PM IST
विज्ञापन
सोने की चेन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के बेदौली गांव में शनिवार को नवजात बच्चे को दुआ देने के बहाने खुद को किन्नर बताने वाले दो युवक सोने की चेन ले उड़े। घटना की जानकारी लोहता थाने की पुलिस को दी गई है। लोहता थाना अंतर्गत बेदौली गांव निवासी रोशन सिंह के घर दो युवक बाइक से आए।
विज्ञापन
दोनों ने रोशन की मां रेखा सिंह से कहा कि हम लोग किन्नर हैं और आपके घर हाल ही में पैदा हुए बच्चे को हम दुआएं देने आए हैं। इसके बाद दोनों ने चावल मांगा। रोशन की मां जब चावल लेकर आईं तो दोनों ने उनकी पत्नी खुशबू सिंह को भी बुलाया। इसके बाद सास-बहू पर चावल छिड़ककर दोनों एक रुपये का सिक्का लिए और खुशबू के गले से सोने की चेन भी उतरवाकर हाथ में ले लिए।
विज्ञापन
फिर, दोनों ने कहा कि आंख बंदकर ईश्वर का ध्यान करिए। सास-बहू के आंख बंद करते ही दोनों बाइक स्टार्ट कर भाग निकले। आंख खोलने के बाद सास-बहू ने दोनों को गायब देख शोर मचाया तो आसपास के लोगों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन उनका कहीं पता नहीं लगा।
विज्ञापन