फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   police recover rohtas bihar businessman from matihani mirzapur

मिर्जापुर के गांव से बरामद हुआ बिहार का कपड़ा व्यवसायी, अपहरणकर्ता फरार

Thu, 01 Aug 2019 12:01 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 01 Aug 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
police recover rohtas bihar businessman from matihani mirzapur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

बिहार के रोहतास से अपहरण कर मिर्जापुर के मटिहानी गांव में चार दिनों से रखे गए कपड़ा व्यवसायी को पुलिस ने बुधवार को मुक्त करा लिया। हालांकि अपहरण करने वाले फरार हो गए। अपहरणकर्ताओं ने व्यवसायी से डेढ़ करोड़ की फिरौती मांगी थी। मड़िहान पुलिस ने रोहतास पुलिस को मामले की जानकारी दे दी है।

विज्ञापन


बिहार के रोहतास निवासी कपड़ा व्यवसायी मदन प्रसाद सोनी का चार दिन पूर्व अपहरण कर लिया गया था। उसे  मिर्जापुर जिले के मड़िहान थाना क्षेत्र के मटिहानी गांव में एक मकान में कैद कर रखा गया था। अपहरणकर्ता व्यवसायी के परिवार से डेढ़ करोड़ कर फिरौती मांग रहे थे।
विज्ञापन


व्यवसायी को यहां कैद में रखने की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर मुक्त करा लिया। मड़िहान थाने की पुलिस ने बताया कि व्यवसायी मदन प्रसाद सोनी का असलहाधारी चार बदमाशों ने अपहरण किया था। व्यवसायी से पूछताछ कर जानकारी जुटाई जा रही है। रोहतास पुलिस को सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed