फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Police disclose policeman murder in azamgarh

आजमगढ़ः सिपाही की निर्मम हत्या का खुलासा, इस कारण गंवानी पड़ी जान

Mon, 01 Jan 2018 02:15 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Mon, 01 Jan 2018 02:15 PM IST
विज्ञापन
Police disclose policeman murder in azamgarh
हत्या का खुलासा करते एसपी - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में शनिवार को धारदार हथियार से गला काट कर सिपाही की हुई हत्या का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया। जिले के अहरौला थाना क्षेत्र में हुई हत्या में पुलिस ने गिरफ्तारी भी की है। जबकि अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन


जिले शंभूपुर दमदियावन गांव निवासी 24 वर्षीय संतोष यादव पुत्र स्व. संपत्ति यादव यूपी-100 में सिपाही के पद पर तैनात था। वर्तमान में उसकी ड्यूटी चंदौली जिले में थी। संतोष का पड़ोस के गांव छितौनी निवासिनी ज्योति से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इस बीच संतोष का ब्याह कहीं और तय हो गया।
विज्ञापन


चार दिसंबर को उसका वरक्षा भी हो गया। प्रेमी की शादी कहीं और तय होने पर ज्योति परेशान हो उठी थी। उसने कई बार फोन कर संतोष को कहीं और ब्याह न करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद भी संतोष जब उसे कोई भाव नहीं दिया तो प्रेमिका ने संतोष की हत्या की योजना बना ली। शनिवार की सुबह प्रेमिका ने संतोष को फोन कर छितौनी गांव स्थित अरहर के खेत पर मिलने के लिए बुलाया।

यहां पहले से ही ज्योति के अलावा उसके पिता राम किशोर, भाई सर्वेश के साथ ही गांव के मनोज यादव, संजय यादव और आनंद मौजूद थे। संतोष के पहुंचते ही उक्त लागों ने उसे पकड़ लिया और धारदार हथियार से गला रेत कर उसकी हत्या कर दी। 

प्रेमिका को लिया रिमांड पर

Police disclose policeman murder in azamgarh
हत्या में गिरफ्तार प्रेमिका - फोटो : अमर उजाला
गांव के बच्चों ने दोपहर में संतोष का शव पड़ा देखा और सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने संतोष के मोबाइल की काल डिटेल निकाली तो सुबह आया फोन प्रेमिका ज्योति का निकला। इसके आधार पर ही पुलिस छानबीन में जुट गई।

विवेचना में पुष्टि के बाद प्रेमिका को शनिवार की रात ही पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी थी। कड़ाई से पूछताछ में वो टूट गई और पूरा घटनाक्रम पुलिस के समक्ष खोल कर रख दिया। रविवार को एसपी अजय साहनी ने सिपाही हत्याकांड का खुलासा किया।

हत्याकांड में सिपाही की प्रेमिका ज्योति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में शामिल प्रेमिका के पिता राम किशोर, भाई सर्वेश व गांव के मनोज यादव, संजय यादव और आनंद की तलाश में पुलिस की दो टीमें लगा दी गई हैं।

ज्योति ने परिजनों के साथ मिल कर घटना को अंजाम दिया था। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ज्योति को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी तो अन्य जानकारियां भी मिलेगी। जल्द ही अन्य हत्यारोपी भी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed