{"_id":"592fb5e64f1c1bfb6ebdb737","slug":"police-caught-a-tanker-with-indian-oil-logo-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में इंडियन आयल का लोगो लगा टैंकर सीज, थिनर और केमिकल बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाराणसी में इंडियन आयल का लोगो लगा टैंकर सीज, थिनर और केमिकल बरामद
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Thu, 01 Jun 2017 12:06 PM IST
विज्ञापन
12 हजार लीटर केरोसिन, थिनर और एक बोरा केमिकल बरामद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के हसनपुर में बुधवार को पुलिस ने इंडियन आयल के लोगो लगे टैंकर से 12 हजार लीटर मिट्टी का तेल, थिनर और एक बोरा केमिकल पाउडर बरामद किया। चालक के समुचित कागजात नहीं दिखाने पर मौके पर पहुंची आपूर्ति विभाग की टीम ने टैंकर को सीज करा दिया। साथ ही, केरोसिन और थिनर के सैंपल जांच के लिए भिजवाया।
मंडुवाडीह थानाध्यक्ष आशुतोष तिवारी ने बताया कि उन्नाव से एक टैंकर मंडुवाडीह आ रहा था। उस पर इंडियन आयल का लोगोे लगा हुआ था। हसनपुर के समीप सामान्य वाहन चेकिंग के क्रम में टैंकर के ड्राइवर से कागज मांगा गया। उसने 9310 लीटर केरोसिन का कागज दिखाया।
मगर, टैंकर के चार खानों में 12 हजार लीटर केरोसिन के साथ थिनर जैसा केमिकल और एक बोरा केमिकल लदा मिला तो उसे थाने लाकर आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को सूचना दी गई। सूचना पर क्षेत्रीय खाद्य आपूर्ति अधिकारी लक्ष्मण राम और खाद्य आपूर्ति अधिकारी राजीव कुमार टीम के साथ मंडुवाडीह थाने पहुंचे।
विज्ञापन
चालक ने बताया कि वह टैंकर में भरा माल उन्नाव स्थित खेरपत्ती ट्रेडर्स से लेकर मंडुवाडीह स्थित नेशनल केमिकल के लिए आ रहा था। नेशनल केमिकल से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि वह टैंकर उनके यहां नहीं आया है और उस पर इंडियन आयल का लोगो लगा हुआ है।
आपूर्ति विभाग की टीम ने चेकिंग कर बताया कि टैंकर के चार हिस्से में दो में केरोसिन और दो में थिनर जैसा तरल पदार्थ है। इसके साथ ही टैंकर की केबिन में एक बोरा केमिकल पाउडर बरामद हुआ है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि आपूर्ति विभाग की रिपोर्ट पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ड्राइवर को छोड़ दिया गया है, टैंकर के मालिक और जहां से माल लेकर यह चाला था उसके मालिक से पूछताछ की जाएगी।

केरोसिन की कालाबाजारी से मामला जुड़ने की आशंका
थिनर और एक बोरा केमिकल बरामद
- फोटो : अमर उजाला
मंडुवाडीह पुलिस के अनुसार समूचा मामला केरोसिन की कालाबाजारी से जुड़े होने की आशंका है। रास्ते में चालक टैंकर में भरा केरोसिन बेच दिया होगा। थिनर और केमिकल युक्त पाउडर का घालमेल कर उसे गलत तरीके से केरोसिन के तौर पर बेचा जाता होगा। मंडुवाडीह थानाध्यक्ष ने कहा कि खाद्य आपूर्ति विभाग की जांच रिपोर्ट के बाद ही वास्तविकता सामने आएगी।
उत्पल कांत