फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   police arrested three man with illegal Cough Syrup smuggling to kolkata from varanasi

पुलिस ने लाखों की अवैध कफ सिरप के साथ तीन को पकड़ा, वाराणसी से ले जा रहे थे प. बंगाल

Mon, 26 Aug 2019 05:41 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 26 Aug 2019 05:41 PM IST
विज्ञापन
police arrested three man with illegal Cough Syrup smuggling to kolkata from varanasi
अवैध कफ सिरप के साथ तीन आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी में कोतवाली पुलिस ने मैदागिन चौराहे से तीन लोगों को 15 लाख रुपये की प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ गिरफ्तार किया है। सोमवार को पुलिस ने पूछताछ करने के बाद सिरप के साथ पकड़े गए लोगों को जेल भेज दिया।

विज्ञापन


कोतवाली पुलिस को रविवार की रात सूचना मिली कि तीन लोग प्रतिबंधित कफ सिरप लेकर वेस्ट बंगाल जाने की तैयारी में हैं। सोमवार को मैदागिन चौराहे के पास स्थित एक धर्मशाला के नीचे खड़े लोगों को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : पूर्वांचल में एक ही दिन में 21 हजार घरों में हुई बिजली गुल, बिल ना भरने वालों से वसूले गए 12 करोड़
विज्ञापन
विज्ञापन


पकड़े गए लोगों ने पूछताछ में अपना नाम कबीरचौरा निवासी सागर गुप्ता, प्रयागराज निवासी प्रवीण और जाबीर खान बताया। पुलिस ने तीनों के पास से 17 पेटियों में भरकर रखी 1800 शीशी कफ सिरप बरामद की।

तीनों ने बताया कि सस्ते दाम में वाराणसी से माल खरीद कर वह उसे पश्चिम बंगाल ले जाते हैं। बरामद माल की कीमत वेस्ट बंगाल में 15 लाख है। माल की जांच करने पहुंचे ड्रग विभाग के इंस्पेक्टर सौरभ द्विवेदी ने बताया कि बरामद की गई सिरप में अल्कोहल की मात्रा अधिक है। इस सिरप को नशे के लिए उपयोग किया जाता है।

ये भी पढ़ें : पीडीडीयू जंक्शन पर जीआरपी ने पकड़ी चांदी की खेप, 40 किलो के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed