{"_id":"5cee8a6ebdec220777254ba5","slug":"police-arrested-person-in-molestation-with-fourth-year-old-boy-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"युवक ने चार साल के लड़के के साथ किया दुष्कर्म, लोगों ने पकड़कर पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
युवक ने चार साल के लड़के के साथ किया दुष्कर्म, लोगों ने पकड़कर पीटा
Wed, 29 May 2019 07:27 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,गाजीपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,गाजीपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 29 May 2019 07:27 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में एक चार साल के लड़के के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बालक की चीख सुनकर ग्रामीणों ने युवक को पकड़ लिया। लोगों ने आरोपी की पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया है। पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
गाजीपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का युवक मंगलवार देर शाम को चार साल के लड़के को बहला-फुसलाकर गांव से बाहर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बालक की चीखने की आवाज सुनकर ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे और युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की।
विज्ञापन
परिवार के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित बालक के परिजनों से घटना के संबंध में पूछताछ करने के बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित बालक को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
इस संबंध में क्षेत्राधिकारी सदर ने बताया कि पीड़ित बालक के पिता की तहरीर में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। संबंधित धारा में आरोपी का चालान कर जेल भेज दिया गया।