{"_id":"5daaf94b8ebc3e013a3e5516","slug":"police-arrested-ntpc-manager-for-stealing-gold-bangles-in-vindhyanagar-sonbhadra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र: सोने की चूड़ियां चुराते पकड़े गए एनटीपीसी के प्रबंधक, पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सोनभद्र: सोने की चूड़ियां चुराते पकड़े गए एनटीपीसी के प्रबंधक, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Sat, 19 Oct 2019 05:23 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 19 Oct 2019 05:23 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में ज्वेलरी की दुकान से सोने की चूड़िया चुराने के आरोप में एनटीपीसी के प्रबंधक और उनके सहयोगी चालक को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में दोनों की सीसीटीवी में चोरी करने की हरकत भी कैद हुई है।
विज्ञापन
जिले के विंध्यनगर थाना क्षेत्र के ख्याति लब्ध्य सरस्वती ज्वेलर्स के मालिक ने थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप है कि ज्वेलरी की दुकान पर गुरुवार शाम गहने खरीदने के बहाने एनटीपीसी विंध्याचल के प्रबंधक एलआर मैथिल और सहयोगी चालक पहुंचे। यहां से वह सोने की चूड़ियां लेकर फरार हो गए। चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक फरियादी सर्राफा व्यवसायी की रिपोर्ट एवं उपलब्ध कराए गए सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर एनटीपीसी विंध्याचल के वरिष्ठ प्रबंधक एलआर मैथिल और उसके सहयोगी चालक इमरान के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई में एएसआई अशोक शर्मा संतोष सिंह रामबहोरी मनोज बागरी पुरुषोत्तम पाठक पुष्पा गिरी अभिमन्यु उपाध्याय अमजद खान आनंद पटेल कमल जागीरदार शामिल रहे।
उधर आरोपी एलआर मैथिल के परिजनों ने बताया कि इस घटना में एलआर मैथिल को बेवजह फंसाया गया है। आभूषणों की चोरी संभवतः इमरान ने की है, महज इमरान के साथ में पहुंचने के कारण एलआर मैथिल को आरोपी बनाया गया है।