आजमगढ़ : ताबड़तोड़ चाकू घोंप कर युवक की हत्या, आरोपी को गिरफ्तार कर वजह जान रही पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के नेवादा गांव में बुधवार रात आठ बजे आपसी कहासुनी के बाद चाकू घोंप कर युवक की हत्या कर दी गई। सूचना पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हत्या की वजह जानने के लिए आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
बुधवार रात नेवादा गांव के बाहर गांव का जाहिद(25) पुत्र मुहम्मद काशिफ साथियों के साथ बैठा था। लगभग आठ बजे गांव का ही लल्लू पुत्र मिस्टर उसके पास पहुंचा। जाहिद से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।
ये भी पढे़ं : यूपी : भगवान राम और सीएम पर अभद्र टिप्पणी करने पर भड़के लोग, एसपी ने शांत किया
इतने में बात बढ़ गई और लल्लू चाकू से जाहिद पर ताबड़तोड़ वार कर फरार हो गया। लहूलुहान जाहिद को सीएचसी लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पुलिस सीएचसी पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
एसपी त्रिवेणी सिंह ने बताया कि हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या किन कारणों से की गई है, इसके लिए पूछताछ की जा रही है।
ये भी पढे़ं : आजमगढ़ : मुठभेड़ में पकड़ा गया इनामी बदमाश, खूब लूटी थीं शराब की दुकानें