फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   police arrested a bolero car theft group mastermind constable in mirzapur

यूपी : पुलिस का एक सिपाही निकला चोरों के गिरोह का सरदार, बोलेरो कार का करते थे सफाया

Sun, 22 Sep 2019 12:13 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 22 Sep 2019 12:13 PM IST
विज्ञापन
police arrested a bolero car theft group mastermind constable in mirzapur
आरोपी सिपाही प्रमोद कुमार। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश की पुलिस में एक सिपाही एक और आपराधिक करतूत सामने आई है। पुलिस ने एक कांस्टेबल को गिरफ्तार किया है, जो बोलेरो चोरी के गिरोह का मास्टरमाइंड निकला है। इससे पहले भी वाराणसी के रामनगर थाने के दो सिपाहियों को अवैध शराब की तस्करी करने के मामले में गिरफ्तार किया था। तो वही रविवार को मिर्जापुर में एक और मामला सामने आ गया है।

विज्ञापन


मिर्जापुर में 100 डायल में कार्यरत सिपाही प्रमोद को जिले की कटरा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी सिपाही अब तक सैकड़ों गाड़ियों को ठिकाने लगा चुका है। स्वाट टीम ने कुछ दिन पहले 6 बोलेरो को बरामद किया था।
विज्ञापन


कटरा कोतवाली पुलिस ने रविवार की सुबह शास्त्री पुल से बोलेरो चोरी के मास्टरमाइंड सिपाही प्रमोद राय को गिरफ्तार किया। एक सप्ताह पहले कटरा कोतवाली पुलिस ने चोरी की छह बोलेरो के साथ चार चोरों को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की इस बड़ी कामयाबी में बोलेरो चोरी का मास्टरमाइंड मिर्जापुर के यूपी हंड्रेड डायल में तैनात सिपाही प्रमोद का नाम सामने आया। इसके बाद सिपाही प्रमोद फरार चल रहा था। एसपी अवधेश पांडेय ने उसे निलंबित कर गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई थी। कटरा कोतवाली पुलिस ने रविवार की सुबह शास्त्री पुल के पास से आरोपी प्रमोद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed