{"_id":"5d2c7ed68ebc3e6cb83247d4","slug":"police-arrested-7-people-accused-of-stole-god-sculptures-from-doharighat-temple-in-mau","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मंदिर में भगवान के साथ किया था ये काम, पुलिस ने 7 लोगों को गिरफ्तार किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मंदिर में भगवान के साथ किया था ये काम, पुलिस ने 7 लोगों को गिरफ्तार किया
Mon, 15 Jul 2019 06:55 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 15 Jul 2019 06:55 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी और बरामद मूर्तियां।
- फोटो : अमर उजाला
मऊ जिले के दोहरीघाट थाने की पुलिस ने 11 जुलाई को मठिया मुहल्ले से चुराई गई अष्टधातु की पांच प्रतिमाओं को 48 घंटे के अंदर बरामद कर सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने रविवार को पुलिस कार्यालय में प्रेसवार्ता में बताया कि 11 जुलाई की रात मठिया मुहल्ला स्थित राम जानकी मंदिर से अष्टधातु की पांच प्रतिमाएं चोरी हो गई थीं। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
पुलिस ने 12 संदिग्धों को पकड़ कर उनसे पूछताछ की। मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने दोहरीघाट रेलवे स्टेशन के पास छापेमारी कर सात लोगों को पकड़ा। इनके पास से चोरी की अष्टधातु की पांचों प्रतिमाएं बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि प्रतिमाओं को सभी ने मंदिर से चुराया था।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपियों में गुडडु अंसारी, मिथुन प्रजापति, जयप्रकाश राम, महेश कुमार उर्फ मोनू राम, छोटेलाल निषाद, नागेंद्र, राजकुमार साहनी शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों का चालान कर दिया गया है।