फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   police arrest three cheater rupees withdrawals cloning ATM in azamgarh

पुलिस ने पकड़े तीन शख्स, मुंबई से सीखा एटीएम खाली करने का तरीका, उड़ाए लाखों

Wed, 10 Jul 2019 05:15 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 10 Jul 2019 05:15 AM IST
विज्ञापन
police arrest three cheater rupees withdrawals cloning ATM in azamgarh
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

आजमगढ़, मऊ, गोरखपुर, इलाहाबाद से लेकर छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड के लोगों के एटीएम कार्ड की क्लोनिंग कर खाते से रुपये निकालने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को वाराणसी में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों को मुबारकपुर पुलिस ने सोमवार शाम को पकड़ा था।

विज्ञापन


चेकिंग के दौरान सठियांव बाजार के पास से गिरफ्तार इन जालसाजों के पास से पांच हजार रुपये, एक कार, लैपटॉप, पांच एटीएम कार्ड, क्लोनिंग रीडर और राइटर डिवाइस, मोबाइल बरामद हुआ है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि उन्होंने क्लोनिंग की कला मुंबई से सीखी है। अब तक कई लोगों के खातों से लाखों रुपये उड़ा चुके हैं।
विज्ञापन


एसपी त्रिवेणी सिंह के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में संदीप यादव पुत्र रामसनेही मऊ के मधुबन थाने के कंधरापुर गांव, मोहम्मदाबाद थाने के अन्नूमठिया गांव निवासी शैलेंद्र उर्फ कैलेंद्र पुत्र कन्हैया मौर्य और मुबारकपुर के अबाड़ी गांव निवासी रामसिंह यादव पुत्र भृगुनाथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुखबिर की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक मुबारकपुर अखिलेश कुमार मिश्रा अपनी व साइबर सेल की टीम के साथ सठियांव बाजार के पास वाहन चेकिंग के दौरान इन तीनों आरोपियों को पकड़ा। तीनों कार से कहीं जा रहे हैं।

तलाशी के दौरान इनके पास से एक लैपटॉप, एक कार्ड क्लोनिंग रीडर, राइटर डिवाइस, पांच एटीएम कार्ड, दो क्लोनिंग के लिए रखा गया ब्लैंक कार्ड, पांच मोबाइल, पांच हजार रुपये, एक कार और तीन अलग-अलग गाड़ियों का लिखा हुआ नंबर मिला। इसी शक के आधार पर इन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। सभी ने अपना जुर्म कुबूल किया और फ्राड करने का तरीका भी बताया।

इस तरह से घटना को देते हैं अंजाम :
एटीएम कार्ड से रुपये निकालते समय गिरोह के सदस्य केबिन में खड़े रहते हैं। जैसे ही कोई अनजान व्यक्ति कार्ड मशीन में डालता है। तुरंत मशीन पर लगे नंबरों के ऊपर दिए गए बटन को दबा देते हैं, जिससे मशीन हैंग हो जाती है। इस दौरान जालसाज चालाकी से कोड और एटीएम मशीन से निकलने वाली रसीद के जरिए कार्ड का नंबर प्राप्त कर लेते हैं। राइटर डिवाइस के जरिए कार्ड को रीड कर उस कार्ड का डुप्लीकेट कार्ड बनाकर खाते से रुपये उड़ाते हैं। कुछ लोगों का कार्ड बदलकर भी खाते से रुपये निकालते हैं।

पहले भी संदीप हो चुका है गिरफ्तार :
गिरफ्तार किए गए तीनों जालसाज में संदीप यादव पूर्व में भी गिरफ्तार हो चुका है। वह इन दोनों को सरगना है। पूछताछ के दौरान संदीप यादव ने बताया कि उसका फ्राड का यह तरीका सिखाने वाला गुरु झारखंड का रहने वाला है। उससे मुंबई में मुलाकात हुई थी।

एसपी त्रिवेणी सिंह ने बताया कि गिरफ्तार इन तीनों आरोपियों का चालान कर दिया गया। इस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों पर गैंगेस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed