{"_id":"5d7c8c268ebc3e0157421866","slug":"police-administration-meet-missing-girl-to-relatives-at-airport-to-pick-up-hajis-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हज यात्रा कर लौटे दादा से मिलने आई मासूम अपनी मां से बिछड़ी, पुलिस ने ऐसे मिलवाया परिजनों से","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हज यात्रा कर लौटे दादा से मिलने आई मासूम अपनी मां से बिछड़ी, पुलिस ने ऐसे मिलवाया परिजनों से
Sat, 14 Sep 2019 12:13 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 14 Sep 2019 12:13 PM IST
विज्ञापन
चौकी इंचार्ज विकास सिंह ने बच्ची माहिरा को उसके पिता को सौंपा
- फोटो : अमर उजाला
काबा से काशी लौटने का हाजियों का सिलसिला जारी है। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर परिजन अपनों लेने और उनकी एक झलक देखने के लिए पहुंच जाते हैं। इसी बीच वह अपने बच्चों के साथ आते हैं।
विज्ञापन
शनिवार को भी लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर एयर इंडिया के विमान एआई 5460 से कई हाजी काशी लौटे थे। हाजियों के लेने के लिए उनके परिजन एयरपोर्ट लेने के लिए अपने बच्चों के साथ भी आए हुए थे। उन्हीं परिजनों में से मंडुआडीह की जेबा बानो अपनी बच्ची माहिरा(2) के साथ अपने ससुर को लेने आई थी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें : झुन्ना गैंग का एक और बदमाश मुठभेड़ में चढ़ा पुलिस के हत्थे, 25 हजार का था इनामी
विज्ञापन
एयरपोर्ट परिसर में भीड़ अधिक होने से बच्ची अपनी मां से बिछड़ गई थी। प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा अनाउंस करा कर परिजनों को बुलाया गया। 1 घंटे तक पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी बच्ची के परिजनों को तलाशते रहे। काफी मशक्कत के बाद चौकी इंचार्ज विकास सिंह ने बच्ची माहिरा को उसके पिता से मिलवाया।