फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   People were living in fear Pitrkunda

खौफ में जी रहे थे पितरकुंडा के लोग

Thu, 27 Oct 2016 02:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 27 Oct 2016 02:09 AM IST
विज्ञापन
People were living in fear Pitrkunda
वाराणसी विस्फोट
चेतगंज थाना क्षेत्र के पितरकुंडा तिराहे के आसपास के लोग लंबे समय से खौफ में जी रहे थे। घनी आबादी में बरसों से पुलिस की मिलीभगत से चल रहे पटाखा बनाने के अवैध धंधे ने लोगों की रात की नींद उड़ा रखी थी। पटाखों में विस्फोट से पांच मौतों के बाद स्थानीय लोगों में पुलिस के प्रति जबरदस्त नाराजगी है।
विज्ञापन


यहीं के निवासी मो. सलीम ने साफ कहा कि पुलिस की उस घर में आवाजाही और शकील के रौब झाड़ने के कारण क्षेत्र के लोग कुछ कर नहीं पाते थे। सलीम ने  पटाखों में विस्फोट से पांच मौतों के लिए पुलिस को भी उतना ही जिम्मेदार बताया, जितना अवैध रूप से पटाखे बनाने वाले हैं।
विज्ञापन


पितरकुंडा में घटनास्थल के पास खड़े अन्य लोगों ने भी कहा कि घनी आबादी में बरसों से चल रहे पटाखा बनाने के अवैध धंधे में पुलिस नियमित अंतराल पर उगाही करने आती थी। मंगलवार को विस्फोट से कुछ समय पहले भी दो सिपाही आए थे और वसूली की रकम को लेकर वहां झड़प भी हुई थी। लोगों के मुताबिक पटाखे के अवैध धंधे की जानकारी होने के बावजूद वह लोग असहाय थे। जब पुलिस ही मिली हुई है तो शिकायत भी किससे करते। सूत्रों की मानें तो केवल दीवाली में ही यहां करोड़ों के पटाखे बेचे जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed