{"_id":"58ecdad54f1c1b9c36cf66cc","slug":"patna-rajdhani-train-robbery-search-operation-reach-arah-and-buxor","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटना राजधानी डकैती कांड : आरा और बक्सर तक पहुंची जांच की आंच","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पटना राजधानी डकैती कांड : आरा और बक्सर तक पहुंची जांच की आंच
ब्यूरो,अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Tue, 11 Apr 2017 07:12 PM IST
विज्ञापन
डकैती के खुलासे के लिए अलग-अलग आठ टीमें गठित
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गहमर रेलवे स्टेशन के होम सिग्नल के पास दो दिन पहले डाउन राजधानी एक्सप्रेस की तीन बोगियों में हुई डकैती का पर्दाफाश करने के लिए जीआरपी पुलिस की आठ टीमों ने अपनी पूरी ताकत लगा दी है। यह टीमें गहमर के साथ बिहार प्रांत के आरा, बक्सर, पटना और दानापुर में बदमाशों की तलाश करने में जुटी हैं।
इस मामले में जीआरपी पुलिस कुल बारह लोगों को पकड़कर पूछताछ कर रही है। यही नहीं पुलिस अधिकारी मामले की तह तक पहुंचने का दावा भी कर रहे हैं। ऐसे में राजधानी लूटकांड की गुत्थी को सुलझाना राजकीय रेलवे पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है।
दानापुर-मुगलसराय रेलखंड पर राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन में हुई डकैती की घटना को गंभीरता से लेते हुए रेल मंत्रालय ने जांच कर जल्द से जल्द खुलासा करने का निर्देश दिया है। रेल मंत्रालय की ओर से मिले निर्देश के बाद जीआरपी और रेलवे पुलिस के अधिकारियों की ओर से कुल आठ टीमों का गठन किया गया है।
विज्ञापन
सभी टीमें जीआरपी क्षेत्राधिकारी अनिल राय की देखरेख में कार्रवाई में जुटी हुई हैं। जांच में लगी सभी टीमें गहमर से लेकर बिहार प्रांत के बक्सर, आरा, पटना और दानापुर तक दबिश देने में जुटी हैं। पुलिस टीमें बदमाशों की तलाश कर रही हैं।
लूट की घटना में प्रथमदृष्टया स्थानीय लोगों की संलिप्तता भी जांच में सामने आ रही है। घटना को अंजाम देने में करीब 18 से 20 वर्ष के युवक संलिप्त हैं। इस मामले में पुलिस टीमों ने अलग-अलग स्थान से करीब 12 लोगों को पूछताछ के लिए उठाया है। सुरक्षा अधिकारियों की ओर से लगातार पूछताछ भी की जा रही है।
रेलवे सुरक्षा के अधिकारियों ने दावा किया है कि एक सप्ताह के अंदर मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा। उधर इस मामले में वाराणसी के पुलिस उपाधीक्षक अनिल राय ने बताया कि जांच प्रक्रिया तेजी से चल रही है।
इस मामले में संलिप्त लोगों को जल्द पकड़कर डकैती का पर्दाफाश किया जाएगा। दानापुर मंडल के आरपीएफ सीनियर कमांडेंट चंद्रमोहन मिश्रा ने बताया कि टीमें तेजी से जांच कर मामले के करीब पहुंच गई हैं। एक सप्ताह के अंदर ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।