{"_id":"5d7614518ebc3e93a3342668","slug":"old-woman-died-due-under-treatment-in-hospital-injured-bike-rider-gun-shot-her-in-khajuhi-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी : सारनाथ में गोलियों से छलनी हुई वृद्धा ने अस्पताल में दम तोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
वाराणसी : सारनाथ में गोलियों से छलनी हुई वृद्धा ने अस्पताल में दम तोड़ा
Mon, 09 Sep 2019 02:28 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 09 Sep 2019 02:28 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल में इलाज के दौरान भर्ती वृद्ध महिला।
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र के खजुही इलाके में बदमाशों की गोलियों से घायल बुजुर्ग महिला नारंगी देवी की आज उपचार के दौरान निजी अस्पताल में मौत हो गई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार खजूही मोहल्ला निवासी 70 वर्षीय नारंगी देवी रविवार सुबह साढ़े 5 बजे अपने चूड़ी की दुकान खोलकर जैसे ही चौकी पर बैठीं, तभी नकाबपोश बाइक सवार दो बदमाशों ने दुकान में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग की। इसके बाद बदमाश सिंहपुर गांव के रास्ते रिंग रोड से भाग गए थे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें : भदोही में कक्षा तीन की छात्रा ने बाथरूम में खुद को लगाई आग, गंभीर हालत में वाराणसी रेफर
विज्ञापन
गोली लगते ही घायल महिला दुकान से भाग कर अपने घर पहुंचकर बेहोश हो गई। परिवार वालों ने मलदहिया स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इनके पति दाऊ विश्वकर्मा जो बिजली विभाग से सेवानिवृत्त थे। उनकी मृत्यु कई साल पहले हो चुकी है। नारंगी के श्री प्रकाश, ओम प्रकाश और राजकुमार पुत्र हैं।
फिलहाल में वह बड़े बेटे के साथ रहती थीं। उन्होंने मकान से सटे एक चूड़ी की दुकान खोल रखी थी। मौके पर बदमाशों ने पांच बार फायरिंग की, जिनमें से 4 खोखा और एक बुलेट को पुलिस ने बरामद किया। फिलहाल पुलिस अभी तक किसी भी आरोपी को नहीं पकड़ा पाई है।