{"_id":"5bec41c2bdec2269436ba192","slug":"old-man-murder-and-dead-body-found-in-pond-at-sonbhadra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र में भूत-प्रेत के चक्कर में वृद्ध की हत्या, तालाब में फेंका शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सोनभद्र में भूत-प्रेत के चक्कर में वृद्ध की हत्या, तालाब में फेंका शव
क्राइम डेस्क,अमर उजाला,सोनभद्र
Updated Wed, 14 Nov 2018 09:09 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के सोनभद्र में भूत-प्रेत की चक्कर में धारदार हथियार से एक वृद्ध की हत्या कर दी गई। इसके बाद हत्यारों ने शव को एक तालाब में फेंक दिया। घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
सुकृत पुलिस चौकी क्षेत्र के नागनार हरैया गांव में बुधवार की सुबह नागनार हरैया गांव के तालाब में ग्रामीणों ने खून से लथपथ एक व्यक्ति का शव देख गांव में अन्य लोगों को सूचना दी। ग्रामीणों ने करीब जाकर देखा तो मृतक की शिनाख्त नागनार हरैया गांव देवनारायण (70) के रूप में हुई।
धारदार हथियार से गर्दन पर वार कर उसे मौत के घाट उतारा गया था। घटना की सूचना मिलते ही फोर्स के साथ कोतवाल सीपी पांडेय पहुंच गए। उन्होंने मृतक के घरवालों और ग्रामीणों से घटना के संबंध में पूछताछ की।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसके बाद शव घरवालों को सुपुर्द कर दिया। सीओ विवेकानंद तिवारी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। सीओ ने बताया कि मृतक के बेटे विजय की तहरीर पर एक व्यक्ति के खिलाफ नामजद हत्या का केस दर्ज किया गया है।

वादी का आरोप है कि भूत-प्रेत को लेकर गांव के एक व्यक्ति से उन लोगों का विवाद चल रहा था। मंगलवार की शाम पांच बजे उसके पिता गांव में जाने के लिए निकले थे, लेकिन देर रात तक वह घर वापस नहीं लौटे।
इसके बाद लोग उनकी खोजबीन करने में जुट गए। रात भर तलाश करने के बाद भी उनका पता नहीं चला। सीओ ने कहा कि कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।