फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Old man killed by sharp weapon and also attempt to murder of wife in mirzapur up

यूपी: खेत में सो रहे बुजुर्ग की धारदार हथियार से हत्या, पत्नी का भी गला दबाने की कोशिश

Sat, 29 Aug 2020 06:27 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 29 Aug 2020 06:27 PM IST
विज्ञापन
Old man killed by sharp weapon and also attempt to murder of wife in mirzapur up
प्रतिकात्मक फोटो। - फोटो : अमर उजाला

मिर्जापुर जिले के अहरौरा थाना क्षेत्र के खाजगीपुर गांव में शुक्रवार देर रात बदमाशों ने खेत में बने कमरे में सो रहे किसान की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। बदमाशों ने वारदात से पहले अधेड़ की पत्नी का चेहरा कपड़े से ढक कर कस दिया था, ताकि उनकी पहचान न हो सके। किसान की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। वारदात की वजह का पता नहीं चल सका।

विज्ञापन


घर से कुछ दूर स्थित पाही पर खेतों की निगरानी के लिए बने कमरे में रामवृृक्ष (55) शुक्रवार की रात सो रहे थे। कुछ देर बाद पत्नी बिंदू देवी भी उसी कमरे में आकर सो गईं। देर रात दो बदमाश कमरे में पहुंचे और कपड़े से बिंदू देवी का चेहरा ढक कर कस दिया। इसके बाद धारदार हथियार से रामवृक्ष की हत्या कर दी। बिंदू जब तक कुछ समझ पातीं, हमलावर फरार हो गए।
विज्ञापन


 

चारपाई पर पति को लहूलुहान देखकर उन्होंने परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना पर रात में ही अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन महेश सिंह अत्री, सीओ आपरेशन हितेंद्र कृष्ण फोर्स के साथ पहुंचे। सुबह पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी ली।  

 

रात को किसान की हत्या कर दी गई। किसान की पत्नी के मुताबिक दो बदमाश आए थे। जांच की जा रही है। कुछ विवादों की जानकारी मिली है। जल्द मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। 
अजय कुमार सिंह, एसपी मिर्जापुर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed