फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   New Year Varanasi After midnight drunken hordes disrupt the commotion

वाराणसी में आधी रात बाद शराब पीकर हुड़दंगियों ने किया हंगामा

Sun, 01 Jan 2017 01:15 PM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
टीम डिजिटल,वाराणसी Updated Sun, 01 Jan 2017 01:15 PM IST
विज्ञापन
New Year Varanasi After midnight drunken hordes disrupt the commotion
डेमो पिक
नए साल के स्वागत की खुशी में नशे में धुत वाहन सवारों को नियंत्रित कर उनके घर भेजने के चक्कर में शनिवार की देर रात तक पुलिस शहर की सड़कों और हाइवे पर चक्रमण करती रही। इस दौरान नशे में धुत हुड़दंगियों ने जगह-जगह हंगामा किया और तेज रफ्तार बाइक के साथ शहर में फर्राटा भरते रहे।
विज्ञापन


कुल मिलाकर देर रात तक पुलिस और नशे में धुत लोगोें के बीच आंख मिचौली का खेल जारी रहा। पुलिस शाम से ही अंधरापुल, चौकाघाट, मलदहिया, लहुराबीर, रवींद्रपुरी, लंका चौराहा, गोलघर कचहरी, पांडेयपुर सहित शहर के सभी प्रमुख चौराहों पर तैनात हो गई थी।
विज्ञापन


पुलिसकर्मी वाहन चालकों के मुंह में ब्रीथ एनालाइजर लगाकर शराब न पिये होने की पुष्टि कर रहे थे। इस दौरान जो भी शराब के नशे में नजर आए उनका चालान किया गया। रात 10 बजे के बाद हाइवे किनारे स्थित ढाबों और होटलों में छापेमारी की गई और शराब पी रहे लोगों को खदेड़ कर भगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले ट्रैफिक नियमों की अनदेखी के आरोप में 63 वाहनों का चालान किया गया जबकि 37 वाहनोें से 34400 रुपया जुर्माना वसूला गया।

एडीएम सिटी जितेंद्र मोहन सिंह ने सभी एसीएम को अपने-अपने क्षेत्रों में शनिवार की देर रात तक और रविवार को भ्रमण कर हुड़दंग करने वालों पर नजर रखने का निर्देश दिया है।


बताया कि कहा कि सभी एसीएम को निर्देश दिया गया है कि वह अपने क्षेत्र के सीओ से संपर्क कर फोर्स का आवंटन करेंगे और दरोगाओं की ड्यूटी लगाएंगे।

रात में शराब की दूकानों की जांच कर उन्हें निर्धारित समय के अंदर दूकानें बंद करने का निर्देश दिया जाए। अगर दूकानदार ऐसा नहीं करते तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। शराब पीकर वाहन चलाने वालों का चालान किया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed