{"_id":"5b3fa1624f1c1b9d468b5054","slug":"murder-of-retired-teacher-in-jaunpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौनपुरः घर के बाहर बैठे रिटायर्ड टीचर को बदमाशों ने गोलियों से भूना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जौनपुरः घर के बाहर बैठे रिटायर्ड टीचर को बदमाशों ने गोलियों से भूना
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Sat, 07 Jul 2018 12:09 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में पुलिस की सख्ती के बावजूद अपराधियों पर कोई असर नहीं दिख रहा है। जौनपुर में शुक्रवार रात बदमाशों ने एक सेवानिवृत्त अध्यापक पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के दक्खिनपट्टी बबरखां गांव निवासी सेवानिवृत्त अध्यापक जावेद अहमद (65) शुक्रवार की रात अपने घर के दरवाजे पर बैठे थे। करीब पौने नौ बजे दो बाइक पर सवार चार बदमाश वहां पहुंचे। सभी ने मुंह बांध रखे थे।
बदमाशों ने जावेद अहमद पर ताबड़तोड़ कई फायर किए। जावेद अहमद के एक गोली सिर पर और दो सीने पर लगी। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद बाइक सवार बदमाश फरार हो गए। गोलियों की आवाज से गांव में दहशत का माहौल बन गया।
विज्ञापन
परिवारीजनों के मुताबिक पिछले कई दिनों से बाइकर्स घर के आसपास चक्कर लगाते देखे गए थे लेकिन किसी को घटना का अंदेशा नहीं था। फिलहाल घटना की सूचना पाकर पुलिस पहुंच कर छानबीन की।