फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Murder in Jaunpur with sticks police engaged in investigation

जौनपुर: सब्जी लेकर घर जा रहे व्यक्ति की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

Tue, 03 Aug 2021 02:47 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: हरि User Updated Tue, 03 Aug 2021 02:47 PM IST
सार

घर से कुछ ही दूरी पर दो लोगों ने पीट पीटकर हाथ पैर तोड़े और भाग गए। पुलिस ने दो नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 
 

विज्ञापन
Murder in Jaunpur with sticks police engaged in investigation
सरपतहां थाने पहुंचे परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के जौनपुर में मनबढ़ों ने लाठी डंडे से पीटकर एक व्यक्ति को लहूलुहान कर दिया। मरा हुआ समझकर आरोपी उसे छोड़ भाग गए। परिजन घायल को अस्पताल ले गए जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन


मामला सरपतहां थाना क्षेत्र के अर्सियां (डिहुआ) गांव का है। बाजार से सब्जी लेकर लौटे गांव निवासी रजिंदर राजभर (45) की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई। रजिंदर पैदल ही सोमवार की रात 10 बजे बाजार से लौट रहा था। घर से 250 मीटर दूर पहुंचा था। आरोप है कि तभी गांव निवासी जगदीश उर्फ जग्गा विश्वकर्मा और सभाजीत यादव पीछे से रजिंदर के सिर पर हमला कर दिए। दोनों ने मिलकर उसके हाथ और पैर तोड़ दिए।
विज्ञापन


वहीं, मरा हुआ समझकर दोनों उसे छोड़कर फरार हो गए। घटना की जानकारी किसी ने रजिंदर की पत्नी चंद्रावती को दी। आनन फानन परिजन रजिंदर को लेकर शाहगंज स्थित एक निजी चिकित्सकालय में भर्ती कराए। जहां मंगलवार सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई। मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने थाने में किया हंगामा

मृतक के पिता सभाजीत, पत्नी और बेटे अर्जुन समेत अन्य परिजन मंगलवार को सरतपहां थाने पहुंचे। परिजनों ने हंगामा करते हुए पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। आरोप है कि पुलिस ने बिना शव दिखाए ही पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही हत्या का मुकदमा न दर्ज कर आरोपियों को बचाने के लिए गैर इरादतन हत्या की धारा में केस दर्ज किया है।

दूसरी ओर घटना के संबंध थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर दो नामजद लोगों के खिलाफ गैर इरादत हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच में यह बात सामने आ रही है कि दोनों पक्षों में हुई मारपीट के दौरान रजिंदर को चोट लग गई थी, जिसकी उपचार के दौरान मौत हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed