{"_id":"5d91a2258ebc3e93bf3bc538","slug":"murder-gun-shot-firing-on-fortuner-car-driver-in-sadar-tahsil-varanasi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वाराणसी की सदर तहसील में ठेकेदार की दिनदहाड़े हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने बरसाईं गोलियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
वाराणसी की सदर तहसील में ठेकेदार की दिनदहाड़े हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने बरसाईं गोलियां
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 30 Sep 2019 12:05 PM IST
1 of 7
गोली मारकर ठेकेदार की हत्या।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वाराणसी के शिवपुर स्थित सदर तहसील परिसर में सोमवार को बाइक सवार दो बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर सारनाथ थाने के हिस्ट्रीशीटर नितेश सिंह उर्फ बबलू(52) की हत्या कर दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से .455 और .30 बोर के नौ खोखे बरामद किए।
2 of 7
पुलिस के अनुसार बाइक सवार दो शार्प शूटरों ने रेकी करने के बाद दो पिस्टल से तकरीबन 13 से 14 राउंड फायरिंग कर बबलू की हत्या की है। वारदात की वजह हत्या सहित अन्य आपराधिक मामलों से जुड़ी बबलू की पुरानी रंजिश, जमीन विवाद, बदमाशों से अदावत और माफिया गिरोहों के बीच की वर्चस्व की लड़ाई मान कर पुलिस जांच कर रही है।
3 of 7
वारदात को लेकर बबलू के भाई अकलेश कुमार सिंह उर्फ टिंकू की तहरीर के आधार पर शिवपुर थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। तफ्तीश कर रही पुलिस टीमें हाल ही में जेल से जमानत पर छूटे कैंट, शिवपुर और सारनाथ क्षेत्र के संदिग्ध गतिविधियों वाले आठ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही हैं।
विज्ञापन
4 of 7
चंदौली जिले के धानापुर थाना के ओदरा के मूल निवासी बबलू सारनाथ क्षेत्र के लोहिया नगर में परिवार के साथ रहते थे। बबलू जमीन संबंधी एक मुकदमे की पेशी पर सदर तहसील गए थे। करीब 11:40 बजे के लगभग वापस लौट कर आए बबलू ने तहसील के पिछले गेट के समीप खड़ी अपनी बुलेट प्रूफ फार्च्यूनर का गेट खोला।
5 of 7
इसी दौरान दो बदमाशों ने दो पिस्टल से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। कमर में लाइसेंसी पिस्टल खोंसे बबलू को संभलने का भी मौका नहीं मिला और उनकी मौत हो गई। वारदात के बाद बदमाश पल्सर बाइक से शिवपुर बाईपास की ओर से भाग निकले।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।