Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Home guard and auto-rickshaw driver clash over clearing a traffic jam on the highway

Panipat News: हाईवे पर जाम खुलवाने को लेकर होमगार्ड और ऑटो चालक भिड़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 06:02 AM IST
विज्ञापन
Home guard and auto-rickshaw driver clash over clearing a traffic jam on the highway
मतलौडा। पानीपत-जींद स्टेट हाईवे स्थित मतलौडा चौक पर बुधवार सुबह करीब 11 बजे जाम खुलवाने के दौरान ड्यूटी पर तैनात एक होमगार्ड जवान और ऑटो चालक के बीच झड़प हो गई। स्थिति इतनी बढ़ गई कि दोनों ने बीच सड़क पर ही एक-दूसरे को थप्पड़ जड़ दिए। हाईवोल्टेज ड्रामे के कारण हाईवे पर करीब आधे घंटे तक हंगामा मचा रहा। बाद में दोनों में सुलह हाोगया।
विज्ञापन

होमगार्ड के जवान बजराज ने बताया कि उनकी मतलौडा चौक ड्यूटी थी।बुधवार सुबह करीब 11 बजे सफीदों की तरफ से आए एक ऑटो चालक ने अपना वाहन को सड़क पर ही खड़ा कर दिया। इससे जाम बढ़ गया। उन्होंने चालक को ऑटो आगे करने की कही तो वह बहस करने लगा। ऑटो चालक ने उनको थप्पड़ मार दिया। उसने भी इसका जवाब दिया। मतलौडा थाना पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस ने ऑटो चालक को पकड़ लिया। चालक ने बीच सड़क पर ही अपनी गलती स्वीकार की। मतलौडा थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिली थी। दोनों आपसी सुलह हो गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed