फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mughalsarai: goods train and Magic van horrific collision

मुगलसराय : मालगाड़ी और मैजिक वैन में भीषण टक्कर

Thu, 02 Feb 2017 12:59 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला, मुगलसराय
ब्यूरो,अमर उजाला, मुगलसराय Updated Thu, 02 Feb 2017 12:59 PM IST
विज्ञापन
Mughalsarai: goods train and Magic van horrific collision
train accident in mughalsarai - फोटो : अमर उजाला

उत्तर रेलवे के व्यासनगर और पूर्व मध्य रेलवे के मुगलसराय रेलवे स्टेशन के बीच ‌मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के ‌‌हृदयपुर गांव के समीप मुगलसराय आ रही मालगाड़ी से मैजिक टकरा गई। टकराने से मैजिक के परखच्चे उड़ गए।

विज्ञापन


मैजिक से टकराकर बिजली का पोल संख्या 758 / डीजी 5 टेढ़ा हो गया जबकि 758 / डीजी चार में मालगाड़ी की बॉडी फंसकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मालगाड़ी के चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाया जिससे करीब दो सौ मीटर दूर जाकर रुकी।
विज्ञापन


मालगाड़ी के चालक और गांव वालों ने मैजिक के चालक और खलासी को बचा लिया। दोनों पूरी तरह सुरक्षित रहे। बाहर निकलते ही दोनों मौके से भाग निकले।

ट्रेन के चालक और गार्ड ने बताया कि इमरजेंसी ब्रेक का इस्तेमाल नहीं किया जाता तो मैजिक के चालक और खलासी का बचना संभव नहीं था। वहीं इंजन भी पटरी से उतर सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेन के चालक विशाल कुमार और धीरज कुमार उत्तर रेलवे के वाराणसी हेडक्वार्टर से संबंधित हैं जबकि गार्ड शिवनाथ यादव सुल्तानपुर से ट्रेन लेकर आ रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed