{"_id":"5892dfd44f1c1b2f3de8367c","slug":"mughalsarai-goods-train-and-magic-van-horrific-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुगलसराय : मालगाड़ी और मैजिक वैन में भीषण टक्कर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुगलसराय : मालगाड़ी और मैजिक वैन में भीषण टक्कर
ब्यूरो,अमर उजाला, मुगलसराय
Updated Thu, 02 Feb 2017 12:59 PM IST
विज्ञापन
train accident in mughalsarai
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर रेलवे के व्यासनगर और पूर्व मध्य रेलवे के मुगलसराय रेलवे स्टेशन के बीच मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के हृदयपुर गांव के समीप मुगलसराय आ रही मालगाड़ी से मैजिक टकरा गई। टकराने से मैजिक के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन
मैजिक से टकराकर बिजली का पोल संख्या 758 / डीजी 5 टेढ़ा हो गया जबकि 758 / डीजी चार में मालगाड़ी की बॉडी फंसकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मालगाड़ी के चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाया जिससे करीब दो सौ मीटर दूर जाकर रुकी।
विज्ञापन
मालगाड़ी के चालक और गांव वालों ने मैजिक के चालक और खलासी को बचा लिया। दोनों पूरी तरह सुरक्षित रहे। बाहर निकलते ही दोनों मौके से भाग निकले।
ट्रेन के चालक और गार्ड ने बताया कि इमरजेंसी ब्रेक का इस्तेमाल नहीं किया जाता तो मैजिक के चालक और खलासी का बचना संभव नहीं था। वहीं इंजन भी पटरी से उतर सकता था।
विज्ञापन
ट्रेन के चालक विशाल कुमार और धीरज कुमार उत्तर रेलवे के वाराणसी हेडक्वार्टर से संबंधित हैं जबकि गार्ड शिवनाथ यादव सुल्तानपुर से ट्रेन लेकर आ रहे थे।