फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mother pushed her daughter into the well in varanasi

प्रेमी के साथ देख लेने पर मां ने की थी बेटी की हत्या

Tue, 13 Dec 2016 08:37 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, वाराणसी
टीम डिजिटल / अमर उजाला, वाराणसी Updated Tue, 13 Dec 2016 08:37 PM IST
विज्ञापन
 Mother pushed her daughter into the well in varanasi
murder
दस साल की अंजू ने अपनी मां मंजुला को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हाल में देख लिया तो भेद खुलने के डर से मां ने ही बेटी को मार डाला। बीते चार अगस्त को कादीचक स्थित कुएं में अंजू की लाश मिली थी। हत्या का खुलासा करते हुए रोहनिया पुलिस ने मंगलवार को मंजुला को जेल भेज दिया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मंजुला ही अंजू को कुएं के पास ले गई और उसे धकेलकर घर लौट आई। मिर्जापुर के चुनार थाना क्षेत्र के नक्कूपुर सुदौली निवासी राकेश कुमार पटेल ने पुलिस को सूचना दी थी कि उसकी बेटी अंजू का अपहरण कर हत्या करने के बाद शव रोहनिया के कादीचक स्थित कुएं में फेंक दिया गया है।
विज्ञापन


रोहनिया इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार कटियार ने बताया कि सर्विलांस की मदद से पता चला कि मंजुला की उसके गांव के ही युवक से मोबाइल पर ज्यादा बातचीत होती थी। साथ ही, राकेश की गैरमौजूदगी में वह युवक उसके घर आता था। इसी आधार पर मंजुला को महिला पुलिस ने हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने सच बता दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

पड़ोसियों पर लगाया था हत्या का इल्जाम

 Mother pushed her daughter into the well in varanasi
crime against women
बताया कि अंजू ने उसे उसके प्रेमी के साथ देख लिया था। यह बात पति को न बता दे, इसी वजह से चार अगस्त की भोर में वह बेटी को साथ लेकर निकली।

पास के ही गांव कादीचक में सुनसान जगह कुआं देखकर अंजू को उसमें धकेलकर वापस घर चली आई। पुलिस के मुताबिक अंजू की हत्या में मंजुला के प्रेमी की भूमिका की जांच की जा रही है। 

अंजू का शव मिलने पर मंजुला ने पड़ोसियों पर हत्या का आरोप लगाया था। उसका कहना था कि जमीन के विवाद में अंजू की हत्या की गई है। वहीं, मंगलवार को बेटी की हत्या के आरोप में मंजुला की गिरफ्तारी की जानकारी जब ग्रामीणों को मिली तो सबने उसे जी भर कोसा।

लोगों का कहना था कि मंजुला ने अपना जीवन तो बरबाद किया ही पति और अपने 12 साल के बेटे का जीवन भी दोराहे पर लाकर खड़ा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed